हादसों को निमंत्रण दे रही बिजली की लाइन , विद्युत विभाग को है बड़े हादसे का इंतजार

*हादसों को निमंत्रण दे रही बिजली की लाइन , विद्युत विभाग को है बड़े हादसे का इंतजार, रिपोर्ट योगेश मुदगल

एटा रेलवे पुल के पास संगम विहार कॉलोनी में विद्युत तार मुसीबत का सबब बन चुके हैं ।

कॉलोनी वासियों ने बताया के विभाग के अधिकारियों से कई बार शिकायत की गई लेकिन फिर भी किसी के कान पर जूं नहीं रेंगी और शायद विभाग के अधिकारी किसी बड़ी अनहोनी का इंतजार कर रहे हैं।

कॉलोनी वासी चिराग तोमर ने बताया कि वोट लेने के नाम पर तो सभी छोटे-बड़े नेता आ जाते हैं लेकिन जनता की समस्याओं पर कोई ध्यान नहीं देता है ।

सभी कॉलोनी वासियों ने विद्युत विभाग से विद्युत तारों को सही कराने की मांग की है अब देखते हैं विभाग कब इनकी बात को सुनता है और संज्ञान लेता है ।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks