मेडिकल जांच रिपोर्ट के बदले अस्पताल के बाबू द्वारा सालों से की जा रही अवैध वसूली

*सरकारी अस्पताल-बेवर में पुलिस द्वारा भेजे जाने वाले पीड़ितों की मेडिकल जांच रिपोर्ट के बदले अस्पताल के बाबू द्वारा सालों से की जा रही अवैध वसूली, रिपोर्ट योगेश मुदगल

जनपद-मैनपुरी के कस्बा-बेवर में स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेवर (सरकारी अस्पताल) में बाबू पद पर तैनात विजेंद्र सिंह उर्फ बिज्जू, विभागीय भ्रष्ट अधिकारियों के वरदहस्त से पुलिस द्वारा अस्पताल में मेडिकल हेतु भेजे जाने वाले पीड़ितों से चिकित्सा परीक्षण रिपोर्ट बनाने और चिकित्साधिकारी से मिलकर उसमें हेरफेर करने के बदले बड़े पैमाने पर अवैध वसूली करते हैं तथा जनपद से लेकर शासन स्तर तक अधिकारियों तक हिस्सा पहुंचाते हैं, इसी भ्रष्ट आचरण, वसूली और ऊपर तक बंटवारे की रकम पहुंचाने के कारण दशकों से इसी अस्पताल में जड़े जमाये बैठे हैं… संबंधित वीडियो में विजेंद्र सिंह ने एक पीड़ित से मेडिकल रिपोर्ट के बदले 8000 रुपये ठग लिऐ… अस्पताल में पहुंचते ही विजेंद्र सिंह सीधा पैसे की खुली बात करते हैं और रकम ना देने की स्थित में पहले पीड़ित को गुमराह करते हैं इसके बाद इधर उधर टहलाते हैं, अच्छी रिपोर्ट बनाने का वादा करते हैं उसके बाद वसूली करते हैं… जब तक वसूली नही तब तक चिकित्साधिकारी को उनके सरकारी आवास से बुलाया नही जाता… शिकायत करो तो जनपद स्तर के अधिकारी सरकारी नंबर नही उठाते और उठा भी लिया तो कोई कार्यवाही नही क्योंकि बिज्जू के अनुसार शासन तक हिस्सा पहुंच रहा तो कोई क्या कर लेगा

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks