विश्व तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर तंबाकू के खिलाफ अभियान का आयोजन

वाराणसी/रामनगर- विश्व तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर विकल्प इंस्टीट्यूट ऑफ पैरामेडिकल साइंस ने तंबाकू के खिलाफ अभियान का आयोजन किय। छात्र छात्राओं ने 31 मई, 2023 को विश्व तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर तम्बाकू का उपयोग नहीं करने की शपथ ग्रहण ली। इस राष्ट्रव्यापी अभियान के तहत पर्चों का वितरण किया गया तथा तम्बाकू के उपयोग से दूर रहने के लिए लोगों को प्रेरित करने के लिए सभी प्रकार के उपलब्ध साधनों का उपयोग किया गया। वैज्ञानिकों द्वारा किए गए शोध में तम्बाकू का उपयोग को कई बीमारियों में बढ़ोत्तरी होने से जोड़ा गया है, जो लोगों की क्षमता में गिरावट और अचानक मौत होने का कारण बनती है। विश्व तंबाकू निषेध दिवस का उद्देश्य लोगों को तंबाकू और इसके दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक किया, लोगों को उनके स्वास्थ्य और स्वस्थ जीवन के बारे में बताया तथा लोगों को उनके भविष्य की रक्षा करने के लिए प्रोत्साहित किया गया।
इस अवेयरनेस प्रोग्राम में डॉ सौरभ कुमार , मिस यासमीन और छात्र छात्राओं ने अपनी बात रखी। निदेशक श्रीमती प्रियंका ने बताया विश्व तंबाकू निषेध दिवस के उपलक्ष्य पर उनके कॉलेज की छात्राओं द्वारा लोगों को तंबाकू से दूर रहने के लिए प्रेरित किया गया है।