
एटा -थाना कोतवाली देहात पुलिस को मिली सफलता, थाना कोतवाली देहात पुलिस द्वारा लूट की घटना में वांछित 15,000 रुपए के इनामिया अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार। जनपद में सुदृढ कानून व्यवस्था बनाए रखने के परिदृश्य वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री उदय शंकर सिंह के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक एटा श्री धनंजय सिंह कुशवाहा के निकट पर्यवेक्षण में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कोतवाली देहात पुलिस द्वारा थाना कोतवाली देहात पर पंजीकृत मुअसं-105/2023 धारा 395/411 भादवि में वांछित चल रहे एक अभियुक्त हीरालाल पुत्र रामवीर निवासी बेरी थाना बागवाला जिला एटा को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थानास्तर से आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।
घटनाक्रमानुसार
दि0 31.05.2023 उ0नि0 श्री अजय कुमार मय हमराही का0 मोहित कुमार के वास्ते देख रेख व शान्ति व्यवस्था रोकथाम जुर्म जरायम व तलाश वांछित अपराधीगण में मामूर होकर अभियुक्त के मसकन पर दविश दी गई तो अभियुक्त घर पर मौजूद मिला नाम पता पूछा तो अपना नाम हीरालाल पुत्र रामवीर निवासी बेरी थाना वागवाला जिला एटा बताया कारण गिरफ्तारी बताकर समय करीब 08.30 बजे हिरासत पुलिस में लिया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता –
- हीरा लाल पुत्र रामवीर निवासी बेरी थाना बागवाला जिला एटा।
आपराधिक इतिहास—
- मु0अ0सं0 105/2023 धारा 395/411 भादवि थाना कोतवाली देहात, एटा
- मु0अ0सं0 32/2023 धारा 392/411 भादवि थाना कोतवाली देहात, एटा
- मु0अ0सं0 186/23 धारा 394/411 भादवि थाना कोतवाली नगर, एटा
- मु0अ0सं0 32/23 धारा 392/411 भादवि थाना मलावन, एटा
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-
- प्र0नि0 श्री शम्भू नाथ सिह
- उ0नि0 श्री अजय कुमार
- का0 मोहित कुमार