फर्रुखाबाद ब्रेकिंग :–
गंगा दशहरा पर जिले में अलग अलग घाटों पर नौ लोग डूबे, दो हुए लापता

तीन युवकों की हुई मौत, शव किए गए बरामद
तीन युवकों को गोताखोरों ने कड़ी मशक्कत के बाद बचाया, तीन का नहीं लगा सुराग
मंगलवार को जिले में गंगा दशहरा के अवसर पर पांचाल घाट, ढाई घाट, सिंगी रामपुर घाट,फतेहगढ़ के गंगा घाट सहित कई जगह पर हुआ स्नान
पांचाल घाट पर गंगा स्नान के दौरान पांच युवक डूब गए, जिसमें नेकपुर कलां निवासी 19 वर्षीय होरीलाल जाटव व थाना छिबरामऊ के ग्राम बहवलपुर निवासी विजय नागर की मौत हो गई
वही पांचाल घाट से एक डूबे हुए युवक को गोताखोरों ने सकुशल निकाल दिया
पांचाल घाट पर डूबे नेकपुर चौरासी निवासी अभिषेक पाल उम्र 18 वर्ष, आगरा के शाहदरा वीरेंद्र उम्र 22 वर्ष का गोताखोरों को नहीं लगा सुराग
पांचाल घाट पर ही भोगांव के रामनगर निवासी सुरजीत कुमार व फिरोजाबाद के नगला विश्व निवासी प्रवेश हुए लापता
शमशाबाद के ढाई घाट पर नगला गोदाम निवासी दी फार्मा के छात्र रजत की गंगा में डूबने से हुई मौत
मृतक रजत के दोस्त बंश व योगेश को गोताखोरों ने निकाला बाहर
फतेहगढ़ के कुडरीखेड़ा घाट पार हुसैनपुर नौखंडा निवासी 11 वर्ष राजीव डूबा, नहीं लगा सुराग
फर्रुखाबाद ब्रेकिंग :–
गंगा में डूबे 16 वर्षीय छात्र का आज शव हुआ बरामद, परिवार में मचा कोहराम
बीते दिन गंगा दशहरा के अवसर पर गंगा स्नान करने गया छात्र डूब गया था
काफी खोजबीन के बाद भी बीती शाम तक छात्र आर्यन पुत्र प्रमोद कुमार का शव नहीं हुआ था बरामद
आज सुबह शव बरामद होने के बाद आनन-फानन में पुलिसकर्मी उसे लेकर जिला अस्पताल लोहिया पहुंचे
जहां डॉक्टर ने छात्र को मृत घोषित कर दिया और मृतक के शव को मोर्चरी रखवा दिया
पुलिस ने मृतक छात्र के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया
सूचना पर पहुंचे परिजनों में कोहराम मच गया
मृतक युवक आर्यन उम्र 16 वर्ष पुत्र प्रमोद कुमार थाना कादरीगेट क्षेत्र के गांव कनपट्टियापुर का निवासी था
थाना कादरी गेट क्षेत्र के पांचाल घाट गंगा तट का मामला