
जज सिंह अन्ना ने जिलाधिकारी जौनपुर को उपमुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन जय हिंद इंटर कॉलेज तेजी बाजार में थाना बनने का किया विरोध ।
जौनपुर समाचार– जज सिंह अन्ना ने आज 30 मई को 11:05 पर जिलाधिकारी जौनपुर को उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के नाम से एक ज्ञापन सौंपा जिसमें अन्ना ने कहा है कि पंडित भगवती दीन जो स्वतंत्रता सेनानी थे और प्रथम तीन बार के विधायक रहे जिनका शिक्षा के क्षेत्र में अविस्मरणीय योगदान है उनके द्वारा सन् 1946 में स्थापित जय हिंद इंटर कॉलेज तेजी बाजार के मेंन गेट और आधी बाउंड्री को शासन द्वारा तोड़कर जो थाना बनाया जा रहा है उस थाने पर पुनर्विचार करके अटल मनरेगा पार्क या महिला महाविद्यालय बनाने की कृपा करें अन्यथा हम क्षेत्रवासी छात्र छात्राएं जीवन की अंतिम लड़ाई तक थाना बनने से रोकने के लिए लड़ते रहेंगे । अन्ना ने कहा कि माननीय उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य से अपील है कि मामले को संज्ञान में लेकर तत्काल निस्तारण करने की कृपा करें जिसे लोकसभा चुनाव पर कोई असर न पड़े ।