वांछित चल रहा आरोपी अवैध असलहा कारतूस सहित गिरफ्तार

एटा – थाना कोतवाली देहात पुलिस को मिली सफलता, करीब चार दिन पूर्व गांव अलैपुर में जमीन के विवाद को लेकर दो पक्षों में हुई फायरिंग की घटना में वांछित चल रहा आरोपी अवैध असलहा कारतूस सहित गिरफ्तार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री सुनील कुमार सिंह के निर्देशन में थाना कोतवाली देहात पुलिस द्वारा थाना कोतवाली देहात पर पंजीकृत *मुअसं- 265/2020 धारा 307, 323, 504* की घटना में फरार चल रहे एक वांछित अभियुक्त को अवैध असलहा कारतूस सहित गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गयी है। *घटना :-* दिनांक 18.07.2020 को प्रार्थी शीलेश कुमार पुत्र श्री अजयपाल सिंह द्वारा थाना कोतवाली देहात पर इस आशय की सूचना दी गयी कि दिनांक 16.07.2020 को जमीनी विवाद में जसवीर उर्फ असवीर पुत्र विद्याराम ने जान से मारने के इरादे से प्रार्थी के बड़े भाई विक्रम के ऊपर फायरिंग की जिससे प्रार्थी के कंधे में गोली लगी है। इस सूचना पर थाना कोतवाली देहात पर *मुअसं- 265/2020 धारा 307, 323,504 भादंवि* पंजीकृत किया गया। *गिरफ्तारी :-* वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा द्वारा उक्त घटना को गम्भीरता से लेते हुए घटना में फरार चल रहे अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु थानाध्यक्ष कोतवाली को निर्देशित किया गया। दिनांक 21.07.2020 को थाना कोतवाली देहात पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर उक्त घटना में फरार चल रहे आरोपी जसवीर उर्फ असवीर को रेलवे पुल शहीद पार्क के पास से गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त की जामातलाशी में उसके कब्जे से एक अवैध तमंचा व एक खोखा कारतूस 315 बोर बरामद किए गए हैं। अभियुक्त के विरुद्ध थाना कोतवाली देहात पर आर्म्स एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत कर थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्त का नामपताः-
1- जसवीर उर्फ असवीर पुत्र विद्याराम निवासी ग्राम अल्लेपुर थाना कोतवाली देहात एटा।

बरामदगी:-
1- एक अवैध तमंचा एक खोखा कारतूस कारतूस 315 बोर।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम:-
1- उपनिरीक्षक मोहम्मद आशिफ
3- है-का0 मिलाप सिंह
4- आरक्षी राहुल कुमार

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks