
जनपद एटा। कृपया अवगत कराना है कि मुअसं- 235/2022 धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट के गैंग लीडर रामेश्वर यादव व उसके भाई तथा गैंग के सक्रिय सदस्य जुगेंद्र यादव पुत्रगण लालाराम यादव निवासी ग्राम अमृतपुर रघूपुर थाना जसरथपुर एटा हाल पता मोहल्ला प्रेम नगर थाना कोतवाली नगर एटा के अपराध जगत में सक्रिय होकर भादंवि में वर्णित अध्याय 16, 17 व 22 तथा आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अपराध कारित कर अवैध श्रोतों से बड़ी संख्या में अपने पुत्र, पत्नी एवं अपने करीबी लोगों के नाम चल/अचल संपत्ति अर्जित की है, इसी क्रम में आज दिनांक 30.05.2023 को *थाना जैत जनपद मथुरा क्षेत्रांतर्गत वैष्णों धाम मंदिर के पीछे ग्राम छटीकरा में कृषि भूमि करीब 0.610 हैक्टेयर जोकि सुबोध यादव पुत्र रामेश्वर सिंह के नाम है, जिसकी वर्तमान कीमत करीब 15,00,00,000 रुपये (पंद्रह करोड़ रुपये)* को उत्तर प्रदेश गिरोहबंद एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम 1986 की धारा 14 (1) के अंतर्गत समुचित पुलिस प्रबंध के साथ कुर्क किया गया है।