एटा – थाना बागवाला पुलिस को मिली सफलता, बागवाला पुलिस द्वारा नाबालिग बालिका के साथ छेड़छाड़ की घटना में फरार चल रहा वांछित अभियुक्त गिरफ्तार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री सुनील कुमार सिंह के निर्देशन में थाना बागवाला पुलिस द्वारा थाना बागवाला पर पंजीकृत *मुअसं- 168/2020 धारा 354(क), 506 भादवि व 7/8 पॉस्को एक्ट* की घटना में फरार चल रहे वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गयी है। *घटना:-* दिनांक 09.07.2020 को प्रार्थिया उम्र करीब 16 वर्ष पुत्री ज्ञानसिंह निवासी खेरिया थाना बागवाला द्वारा थाना बागवाला पर पर इस आशय की सूचना दी कि दिनांक 04.07.2020 को गांव के ही अंकित और सत्यप्रकाश ने प्रार्थिया के साथ छेड़खानी की है। इस सूचना पर थाना बागवाला पर *मुअसं- 168/2020 धारा 354(क), 506 भादवि व 7/8 पॉक्सो एक्ट* पंजीकृत किया गया। *गिरफ्तारी:-* वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा द्वारा उक्त घटना के फरार आरोपी की गिरफ्तारी हेतु प्रभारी निरीक्षक थाना बागवाला को निर्देशित किया गया। दिनांक 21.07.2020 को थाना बागवाला पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर उक्त घटना में फरार चल रहे अभियुक्त अंकित को *बरौली तिराहे* के पास से समय करीब 09.35 बजे गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरुद्ध थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त का नामपता :-
1- अंकित पुत्र सत्यप्रकाश सिंह निवासी खेरिया थाना बागवाला एटा।
