परेड व विभिन्न शाखाओं का निरीक्षण कर सम्बन्धित को दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश

सोनभद्र,एएसपी मुख्यालय सोनभद्र द्वारा पुलिस लाइन में मंगल़वार परेड की ली गयी सलामी, परेड व विभिन्न शाखाओं का निरीक्षण कर सम्बन्धित को दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश-
रिपोर्ट सत्यदेव पांडेय बीएमएफ व्यूरो चीफ सोनभद्र
आज दिनांक 30.05.2023 को अपर पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री कालू सिंह द्वारा पुलिस लाइन चुर्क सोनभद्र में मंगलवार परेड की सलामी ली गई तत्पश्चात परेड का निरीक्षण किया गया । इस दौरान परेड में सम्मिलित पुलिसकर्मियों के टर्नआउट को बारीकी से चेक करते हुए सभी अधिकारी/कर्मचारीगणों को ड्यूटी के दौरान उच्च कोटि की वर्दी पहनने व जनता से मधुर व्यवहार स्थापित करने के लिए निर्देशित किया गया । निरीक्षण के पश्चात् कर्मियों को शारीरिक रुप से फिट रहने हेतु दौड़ लगवाई गई । निरीक्षण के क्रम में यू0पी0 -112 वाहनों की गहनता से चेकिंग की गयी तथा पीआरवी पर तैनात पुलिस कर्मियों से वाहनों में उपलब्ध दंगा नियंत्रण / सुरक्षा उपकरणों के सम्बंध में जानकारी लेते हुए उनकी चेकिंग की गयी तथा पीआरवी कर्मियों को अपने कर्तव्य के बारे में सजग रहने के लिए निर्देशित किया गया । तदोपरान्त अपर पुलिस अधीक्षक सोनभद्र द्वारा परिवहन शाखा, बैरक व मेस का निरीक्षण कर सम्बन्धित को आवश्यक दिशा –निर्देश दिया गया । इस दौरान पुलिस लाइन में बेहतर साफ-सफाई हेतु प्रतिसार निरीक्षक को निर्देशित किया गया । इस मौके पर प्रतिसार निरीक्षक श्री धर्मेन्द्र सिंह सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण मौजूद रहे ।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks