वैज्ञानिकता की पूर्ण कसौटी से परिपूर्ण है योगासन,उषा तिवारी

वैज्ञानिकता की पूर्ण कसौटी से परिपूर्ण है योगासन।
उषा तिवारी।

महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के शिक्षा संकाय के अंतर्गत आज दिनांक 29 मई 2023 को प्रातः 6:30 बजे योग एवं नेचुरोपैथी शिक्षा केंद्र के द्वारा आयोजित सात दिवसीय 24 – 30/05/2023 योग वर्कशॉप फॉर हेल्थ एंड वेलबींइग के छठवें दिन के प्रथम सत्र का आयोजन जवाहरलाल नेहरू प्रांगण में किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रोफेसर सुशील कुमार गौतम डीन फैकल्टी ऑफ एजुकेशन योग एवं नेचुरोपैथी एजुकेशन सेंटर के निर्देशन में हुआ। डॉक्टर चंद्रमणि गया बिहार सेंट्रल यूनिवर्सिटी से पधारी योग एक्सपर्ट डॉक्टर उषा तिवारी को पुष्प भेंट कर उनका अभिवादन किया। साथ ही प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए कहा आज के भागदौड़ भरे जीवन में योग स्वास्थ्य के लिए सुरक्षा कवच है जो सभी प्रकार के नकारात्मक स्थितियों से बचाने की क्षमता रखता है। योग एक्सपर्ट उषा तिवारी योग आसनों को पूर्ण वैज्ञानिकता से परिपूर्ण बताया और विभिन्न प्रकार के एक्यूप्रेशर पॉइंट्स के साथ योगासनों का भी अभ्यास कराया। दूसरे सत्र में विभागीय स्तर पर छात्र-छात्राओं का योगासन प्रतियोगिता भी आयोजित किया गया। दोनों सत्रों में मुख्य भूमिका में सुश्री निशा यादव पूजा सोनकर पंकज निगम प्रताप शंकर दुबे डॉ कुंदन सिंह भूपेंद्र उपाध्याय डॉ देवेश कुमार विजय कुमार यादव रामाश्रय भारती सहित विभिन्न विभागों के अध्यापक गण एवं भारी संख्या में छात्र-छात्राओं एवं आम जनता ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। कल के समापन सत्र में प्रातः 7:00 बजे से योगासन और विभिन्न रोगों पर आसन कैप्सूल जुंबा योगा और अनेक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी जाएगी।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks