भोजपुर नगर अध्यक्ष सहित 15 सभासदों ने ली शपथ

भोजपुर संवाददाता। नगर पंचायत धरमपुर के राजकीय इंटर कॉलेज में शुक्रवार को दोपहर तीन बजे शपथ ग्रहण प्रोग्राम आयोजन किया गया। जिसका संचालन जसपाल सिंह ने किया संचालन करते हुए स्टेट पर उपस्थित अधिशासी अधिकारी नीतू सिंह ने नगर पंचायत अध्यक्ष फरखन्द जबी अंसारी व 15 वार्ड मेंबरों का फूल माला डालकर सम्मानित किया। जिसमें हजारों की संख्या में नगरवासी पहुंचे। मुख्य अतिथि के रूप में महानगर अध्यक्ष धर्मेंद्र मिश्रा जिला महामंत्री श्याम बिहारी शर्मा मंडल अध्यक्ष सवनेश ठाकुर भगतपुर ब्लाक प्रमुख ठाकुर संतोष कुमार रहे। जिनका नवनिर्वाचित अध्यक्ष पति परवेज अख्तर अंसारी ने फूल माला डालकर भव्य स्वागत किया। उपजिलाधिकारी परमानंद सिंह व नीतू सिंह ने नवनिर्वाचित नगर पंचायत अध्यक्ष फरखन्दा जबी व 15 वार्ड सभासदों को शपथ दिलाई और जनता का आभार व्यक्त किया इस मौके भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।

About The Author

NAZIM HUSAIN

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× अब ई पेपर यहाँ भी उपलब्ध है
अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks