
गौ हत्या की बढ़ती वारदातें दे रही हैं, पुलिस की सक्रियता का सबूत
एक साथ तीन गौ वंश के मिले कटे हुए सिर, फैली सनसनी
भोजपुर। सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गौ हत्या को लेकर बेहद चिंताजनक हैं। जिसको रोकने के लिए उन्होंने पुलिस को आदेश दिया है कि गौ हत्या करने वालों को बख्शा नहीं जाए। साथ ही गौ हत्या में लीपापोती करने वाले अधिकारियों के खिलाफ भी सख्त कार्यवाही की जाए। लेकिन सरकार के आदेश हवा में उड़ते दिखाई दे रहे हैं। बता दें कि थाना भोजपुर क्षेत्र के ग्राम ठीकरी के समीप बृहस्पतिवार की सुबह करीब आठ बजे तीन गौ वंशीय पशुओं के अवशेष मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने अवशेषों को जेसीबी के जरिए दबा दिया इसके बाद सीओ भी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का मुआयना किया। एक साथ करीब तीन गौ वंशीय पशुओं के अवशेष मिलने से पुलिस की सक्रियता पर सवाल खड़े हो रहे हैं। ये कोई गौ हत्या की पहली घटना नहीं है। ज्ञात हुआ है कि विगत माह पहले गौ हत्या के मामले में लाईन हाजिर कर दिया था बावजूद इसके भी गौ हत्याओं का सिलसिला रूकने का नाम नहीं ले रहा है। आए दिन कोई न कोई गौ हत्या की घटना घटित हो रही है। अब देखना होगा कि उच्चाधिकारी गौ हत्या को लेकर क्या कार्यवाही करते हैं या सिर्फ लीपापोती कर मामले को ठंडे बस्ते में डाल देंगे।