
एटा – थाना निधौली कलाँ पुलिस को मिली सफ़लता, निधौली कला पुलिस द्वारा नाबालिग के अपहरण तथा दुष्कर्म के मामले में वांछित चल रहे अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री उदय शंकर सिंह के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक एटा श्री धनंजय सिंह कुशवाहा के निकट पर्यवेक्षण में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना निधौली कलाँ पुलिस द्वारा अभियुक्त ओवेन्द्र उर्फ योगेन्द्र पुत्र सुरेशचन्द्र निवासी मौसमपुर थाना कादर चौक जिला बदायूं सम्बन्धित मु0अ0सं0 78/23 धारा 363/366/376 भादवि0 व ¾ पोक्सो एक्ट को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ़्तार अभियुक्त के विरुद्ध थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ़्तार अभियुक्त का नाम पताः-
- ओवेन्द्र उर्फ योगेन्द्र पुत्र सुरेशचन्द्र निवासी मौसमपुर थाना कादर चौक जिला बदायूं गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम –
- उ0नि0 श्री मनोज कुमार
- का0 रामेश्वर सिंह
- का0 अंकित कुमार