2हजार के नोट पर पाबंदी से सराफा बाजार चमका

दो हजार के नोट पर पाबंदी से सराफा बाजार चमका, रिपोर्ट योगेश मुदगल

आरबीआई के द्वारा 2000 के नोट वापसी के निर्णय के बाद से ही सराफा बाजार में तेजी आई है। सोना 1700 रुपये प्रति 10 ग्राम व चांदी की कीमतें 18 सौ रुपये प्रति किलोग्राम बढ़ गईं हैं। ग्राहक भी अब दो हजार रुपये के नोट लेकर ही सोना व चांदी खरीदने दुकानों पर पहुंच रहे हैं। सराफा कारोबारी भी अब बड़ी संख्या में दो हजार के नोट लेने से बचते नजर आ रहे हैं।

रविवार को भी सोने की कीमतों में कोई अंतर नहीं आया है। सराफा व्यापारी दीपक अग्रवाल कहते हैं कि आरबीआई के दो हजार रूपये के नोट वापसी के निर्णय के साथ ही दिल्ली से लेकर कासगंज तक सोना व चांदी के दाम बढ़ गए हैं।

सराफा कारोबारियों को लग रहा है कि आरबीआई के इस निर्णय से आभूषण की खरीद बढ़ेगी। सराफा कारोबारी दो हजार रुपये के नोट ले रहे हैं। लेकिन कोई अधिक संख्या में नोट लेकर आता है तो उसे स्वीकार करने से बच रहे हैं। सराफा कारोबारी अखिलेश अग्रवाल कहते हैं कि आरबीआई के इस निर्णय से सोना व चांदी की कीमतें और भी बढ़ सकती हैं। विवाह का सीजन होने की वजह से सराफा कारोबार और बढ़ने की उम्मीद है।

सराफा बाजार में सोना व चांदी महंगा हुआ है। जिन मध्यम वर्गीय परिवारों में विवाह समारोह हैं। उनके लिए ज्यादा दिक्कत हैं। नोट वापसी के निर्णय से उन्हें काफी दिक्कतें होंगी।
-अखिलेश अग्रवाल, सराफा व्यापारी

आरबीआई के दो हजार के नोट वापसी के निर्णय से सोना व चांदी मंहगे होंगे। सरकार ने नोट बंद नहीं किए हैं। ऐसे में स्वर्ण आभूषण की बिक्री बिल के साथ होगी। जिससे व्यापार में पारदर्शिता आएगी।
-आलोक गर्ग, टैक्स सलाहाकार

आरबीआई ने जिस दिन दो हजार के नोट वापस लेने का आदेश जारी किया। उसी दिन दिल्ली के सराफा बाजार में सोने व चांदी की कीमतें बढ़ गईं। सोमवार को भी संभावना है।
-दीपक गुप्ता, सराफा कारोबारी

आबीआई के निर्णय से सराफा बाजार में उछाल आया है। सोना व चांदी मंहगे होने से व्यापार में कमी आएगी। मध्यम वर्ग स्वर्ण आभूषण खरीदने से बचेगा।
-योगेश चंद्र गौड़, कारोबारी

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks