अध्यक्ष पद से मनोज कुमार वर्मा को किया गया पद मुक्त

भारतीय मीडिया फाउंडेशन प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया सेल के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद से मनोज कुमार वर्मा को किया गया पद मुक्त।
दूसरे संगठन का निर्माण करने एवं भारतीय मीडिया फाउंडेशन प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया सेल के जिम्मेदारियों को न निभाने संगठन के कार्यक्रमों के प्रति लापरवाही करने, अलग से नए संगठन बनाकर अन्य बैनर तले कार्यक्रम कराकर भारतीय मीडिया फाउंडेशन को नकारने एवं पत्रकार व सामाजिक कार्यकर्ताओं का अपमान करने के कारण यह निर्णय भारतीय मीडिया फाउंडेशन के हित में लिया गया

नई दिल्ली–भारतीय मीडिया फाउंडेशन नई दिल्ली स्थित राष्ट्रीय कार्यालय से जारी बयान में भारतीय मीडिया फाउंडेशन के केंद्रीय अनुशासन समिति के केंद्रीय अध्यक्ष राम आसरे जी ने बताया कि वर्तमान भारतीय मीडिया फाउंडेशन प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया सेल के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज कुमार वर्मा द्वारा छत्तीसगढ़ में एक नए संगठन का निर्माण करके गुटबाजी करने संगठन के नीतियों और कार्यक्रमों के विरुद्ध कार्य करने उच्च पदों पर रह कर अलग से संगठन का निर्माण करने भारतीय मीडिया फाउंडेशन के लोगों को अंधकार में रखना भारतीय मीडिया फाउंडेशन प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया सेल से हटकर नए संगठन के बैनर के माध्यम से कार्यक्रम का आयोजन करना जो संगठन के अनुशासनहीनता के दायरे में आता है जो संगठन विरोधी कार्य है एवं संगठन की गरिमा के खिलाफ है।
श्री मनोज कुमार वर्मा के क्रियाकलापों से संगठन की गरिमा को काफी ठेस पहुंची हैं।
उपरोक्त बिंदुओं को ध्यान में रखते हुए संगठन हित को ध्यान में रखते हुए उन्हें भारतीय मीडिया फाउंडेशन प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया सेल के राष्ट्रीय अध्यक्ष के पद से मुक्त किया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि मनोज कुमार वर्मा के द्वारा किए गए इस तरह के कार्य की संगठन निंदा करती है।
उन्होंने बताया कि भारतीय मीडिया फाउंडेशन के संस्थापक एके बिंदुसार जी, राष्ट्रीय चेयरमैन संजय कुमार मौर्य जी, राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहम्मद आसिफ अंसारी जी, केंद्रीय पॉलिसी मेकिंग सुप्रीम कमेटी के केंद्रीय अध्यक्ष करन छौकर जी, केंद्रीय जनरल असेंबली के केंद्रीय अध्यक्ष अविनाश रंजन जी, केंद्रीय राज्य महाधिवेशन आयोजन समिति के केंद्रीय अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बालकृष्ण तिवारी जी के दिशा निर्देशानुसार उन्हें राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया सेल से मुक्त किया गया है मनोज कुमार वर्मा जी भारतीय मीडिया फाउंडेशन के प्राथमिक सदस्य बने रहेंगे।
उन्होंने बताया कि आगे संगठन की कोर कमेटी विचार-विमर्श करके अन्य निर्णय लेने का कार्य करेगी।
उन्होंने बताया कि भारतीय मीडिया फाउंडेशन पत्रकार एवं समाजिक कार्यकर्ताओं का राष्ट्रीय संगठन है भारतीय मीडिया फाउंडेशन के गरिमा के विरुद्ध कार्य करने वाले शीर्ष पदों पर नियुक्त कोई भी अगर अनुशासनहीनता का कार्य करेगा तो सबसे पहले उन्हें पद से मुक्त किया जाएगा उसके बाद उनकी क्रियाकलापों की समीक्षा होगी संगठन विस्तार को ध्यान में रखते हुए रिक्त पदों पर नए मीडिया अधिकारियों की नियुक्ति की जाएगी।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks