
सिंदरी (घनबाद)21म ई। सिंदरी नगर कांग्रेस सेवा दल द्वारा भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्य तिथि कांग्रेस सेवा दल नगर मुख्य संगठक विजय कुमार राम की अध्यक्षता में रंगा माटी अंबेडकर कॉलोनी सेवा दल कार्यालय में मनाई गई इस अवसर पर नेताओं द्वारा सर्वप्रथम राजीव गांधी जी के चित्र पर माल्यार्पण किया गया एवं अपने संबोधन में नेताओं ने कहा कि स्वर्गीय राजीव गांधी सूचना क्रांति के प्रणेता थे एवं भारत माता के एकता एवं अखंडता के लिए अपने प्राणों की आहुति दे दी इस अवसर पर मुख्य रूप से उपस्थित नेताओं में वरिष्ठ कांग्रेस नेता सिया कांत दुबे, झारखंड प्रदेश कांग्रेस सेवादल सचिव पूर्णेन्दु सिंह, सत्येंद्र नारायण सिंह, प्रेमलता देवी, ज्योति देवी ,नैना कुमारी, आनंद मोहन सिंह, संतोष कुमार सिंह, ओम कुमार, विकास कुमार, मासूम कुमार, सुरेंद्र कुमार श्रीवास्तव, कमलेश कुमार श्रीवास्तव आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।