पुलिस लाइन में दारोगा ने SP को हड़काया, की गली गलौज

पुलिस लाइन में दारोगा ने SP को हड़काया, की गली गलौज
उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले से वर्दी को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है जहां पर पुलिस लाइन परेड ग्राउंड में दारोगा और एसपी आपस में भिड़ गए।दरअसल, ड्यूटी से गैरहाजिर होने के बाद पुलिस लाइन पहुंचे दारोगा को एसपी ने परेड से बाहर कर दिया। जिससे गुस्साए दारोगा ने एसपी से जमकर गाली गलौज की। वहीं एसपी ने दारोगा को पुलिस हिरासत कोतवाली भिजवा दिया। आरोपी दारोगा पिछले 8 घंटे से कोतवाली में बंद है। मामले में प्रतिसार निरीक्षक ने दारोगा के खिलाफ तहरीर दी है लेकिन, अभी तक मामले में रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई है।

जानिए पूरा क्या है मामला
बता दें कि जिले में थाना धौलाना की चौकी देहरा पर तैनात रहे दारोगा विजय राठी को एसपी अभिषेक वर्मा ने26 अप्रैल को निलंबित कर दिया था। आरोप है कि दारोगा के पास विवेचना के लिए कई मामले लंबित है। जिनका वह समय से निस्तारण नहीं कर सके थे। एसपी अभिषेक वर्मा ने बताया कि कई बार विवेचना के संबंध में आदेश दिए गए उसके बावजूद भी आरोपी दारोगा की कार्य शैली में कोई भी बदलाव नहीं आया। उन्होंने कहा कि वादी पक्ष ने दारोगा पर आरोपित पक्ष से मिलीभगत कर धाराएं हटाने का आरोप लगाया था। ऐसा ही आरोप लगाकर गांव देहरा के आसिफ ने एसपी से शिकायत की थी। प्राथमिक जांच में दारोगा की भूमिका संदिग्ध पाई गई थी। जिसके चलते दारोगा पर कार्रवाई हुई थी।

मामले को लेकर एसपी अभिषेक वर्मा ने कही ये बात
एसपी अभिषेक वर्मा का कहना है कि दारोगा के खिलाफ एक मामले में हो रही जांच में वह सहयोग नहीं कर रहे थे। सीओ सिटी के बार-बार पत्राचार करने पर दारोगा ने अपने बयान दर्ज नहीं कराए थे। दारोगा ने अनुशासनहीनता करते हुए उनके साथ प्रतिसार निरीक्षक से भी गाली गलौज की है। मामले की जानकारी उच्चाधिकारियों को दी गई है। जिनके निर्देश पर कार्रवाई की जाएगी

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks