
सिद्धारमैया, डीके शिवकुमार के शपथ ग्रहण में कश्मीर से कन्याकुमारी तक के जुटे ये कर्नाटक की राजनीति में पिछले चार दशक का अनुभव रखने वाले कांग्रेस नेता सिद्धारमैया आज दूसरे कार्यकाल के लिए कर्नाटक के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली है।
उनके साथ ही कर्नाटक कांग्रेस के अध्यक्ष डी के शिवकुमार उपमुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। जो कर्नाटक में कांग्रेस के संकटमोचन कहलाते हैं।
वहीं कनार्टक में भाजपा को हराने वाली कांग्रेस की इस जीत के बाद कर्नाटक ही नहीं देश भर की राजनीति में कांग्रेस पार्टी का बोलबाला हो गया है। केंद्र सरकार की कई विपक्षी पार्टियां एक जुट हो गइै हैं। जिसका नजारा बेगंलुरू के कान्तीराव स्टेडियम में हुए शपथ ग्रहण समारोह में भी दिखा।
मल्लिकार्जुन खड़गे ने शपथ ग्रहण समारोह के लिए विपक्ष के कई नेताओं को आमंत्रित किया था आइए जानते हैं कौन कौन विपक्षी नेता कांग्रेस के बुलावे पर इस शपथ ग्रहण समारोह में पहुंचे।
इस शपथ ग्रहण समारोह में बिहार के मुख्यमंत्री शरद पवार और उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव पहुंचे। शरद पवार वो नेता है जिनकी पार्टी की अभी कुछ समय पहले बिहार में भाजपा के साथ गठबंधन की सरकार थी। पांच साल का कार्यकाल पूरा होने से पहले ही उनका गठबंधन धराशायी हो गया और लालू प्रसाद की पार्टी से हाथ मिलाकार सरकार बना ली और तेजस्वी यादव को डिप्टी सीएम और खुद सीएम बने रहेै।
इसके अलावा इस शपथ ग्रहण समारोह में पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती बेंगलुरु में नव-निर्वाचित कर्नाटक सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुईं। एक समय में महबूबा ने कश्मीर में भाजपा के समर्थन मे सरकार बनाई थी हालांकि कुछ सालों में उन्होंने भी भाजपा से किनारा कर लिया था।
वहीं कश्मीर की नेशलन कान्फ्रेंस के मुखिया और पूर्व मुख्यमंत्री फारुख अब्दुल्ला भी इस शपथ ग्रहण समारोह में मेहमान बनकर पहुंचे थे।
बेंगलुरु के कांतीरवा स्टेडियम में आयोजित इस शपथ ग्रहण समारोह तमिलनाडु के सीएम एमके स्टालिन और अन्य डीएमके नेता पहुंचे थे जिनका डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार ने स्वागत किया। अभिनेता और Makkal Needhi Maiam पार्टी के प्रमुख कमल हासन भी इस शपथ ग्रहण में शिरकत करने पहुंचे थे।
वहीं महाराष्ट्र की बात करें तो उद्धव ठाकरे की शिवसेना से उद्धव ठाकरे और आदित्य ठाकरे के आने की उम्मीद थी लेकिन वो नहीं आएं लेकिन इस शपथ ग्रहण समारोह में उद्धव की शिवसेना की सांसद प्रियंका चतुर्वेदी शिरकत करने पहुंची थीं।
इनके अलावा विपक्ष के नेताओं में आरएलडी प्रमुख जयंत चौधरी भी शामिल हुए।