SC/ST एक्ट और रेप केस लगा दिया गया था

हैं विष्णु तिवारी………

उत्तर प्रदेश के ललितपुर के एक गांव के रहने वाले हैं. इन्होंने अपने जिंदगी के महत्वपूर्ण 20 साल SC/ST एक्ट के तहत जेल में गुजारे.  20 साल बाद मार्च 2021 में हाईकोर्ट द्वारा विष्णु तिवारी को SC/ST एक्ट के मामले में मिली आजीवन कारावास की सजा में निर्दोष साबित करते हुए रिहाई का आदेश दिया गया. विष्णु तिवारी ने बताया कि पशुओं को लेकर हुए छूटे विवाद में SC/ST एक्ट और रेप केस लगा दिया गया था. विष्णु ने बताया कि जेल की सजा के दौरान उसके परिवार में चार मौतें हो गईं. पहले उसके माता-पिता की मौत हुई और बाद में इसी सदमे ने दो भाइयों की भी जान ले ली. लेकिन उसे किसी की भी मौत में जाने नहीं दिया गया. उसका दावा है कि जेल से एक फोन तक नहीं करने दिया जाता था. हाईकोर्ट ने इन्हें निर्दोष मानते हुए बरी किया।

साभार

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks