पिस्तौल बन्दूक की चोरी तो आपने सुनी होगी, पंजाब में चोरों ने 300 किलो की तोप पर हाथ साफ कर दिया

पंजाब के चंडीगढ़ सेक्टर 1 स्थित पंजाब आर्म्ड पुलिस के 82 बटालियन की जीओ मैस के गेट से करीब 3 फीट लंबी और 300 किलो के करीब भारी हैरिटेज तोप चोरी हो गई है। जानकारी के मुताबिक यह तोप आजादी से पहले की है और इसे प्रदर्शन के लिए गेट के पास रखा गया था। यह तोप यहां पर लगभग एक दशक से है। चोरी के इस मामले में सेक्टर-3 थाना पुलिस ने आईपीसी की धारा 379 के तहत केस दर्ज कर तोप और चोरों की तलाश शुरू कर दी है।