भगवान के श्री मुख से निकला हुआ शब्द है श्रीमद् भागवत कथा स्वामी – हितेश्वरानंद सरस्वती जी महाराज
सनातन धर्म के प्रखर पक्षधर हैं देश के विद्वान एवं युवा संत उदासीन आश्रम के महंत स्वामी सुतीक्षण मुनि जी महाराज
डी पी यादव आज के रुकमणी मंगल कार्यक्रम मे होंगे मुख्य अतिथि करेंगे दीप प्रज्वलन
कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु हिंदूवादी किसान नेता राजू आर्य कई दिन से संभाले हुए हैं व्यवस्थाओं की कमान
विशन पाल सिंह चौहान प्रधान संपादक अलार्म इंडिया न्यूज

हरिद्वार। श्री जगद्गुरु उदासीन आश्रम हरिद्वार में परम पूज्य 108 महंत स्वामी सुतीक्षण मुनि जी महाराज के सानिध्य में दिल्ली के उद्योगपति सुभाष मेहता जी द्वारा आयोजित कराई गई श्रीमद् भागवत कथा में सनातन वैदिक धर्म के प्रबल पक्षधर देश के जाने-माने विद्वान संतगण पधारे हुए हैं। जो कार्यक्रम में आकर्षण का केंद्र बने हुए।
इसी क्रम में संत शिरोमणि स्वामी हितेश्वरानंद सरस्वती जी महाराज इस धार्मिक अनुष्ठान में प्रमुख रूप से उपस्थित रहे, वहीं दूसरे विद्वान संत – महंत स्वामी रवि देव गिरी जी तथा महंत दिनेश दास जी आदि संत गणों की गरिमामई उपस्थिति से ऐसा प्रतीत हो रहा था, मानो इस भागवत कथा के आयोजन में ज्ञान गंगा रूपी साधु संत महात्माओं का सागर उमड पड़ा हो।
पता चला है कि इस धार्मिक आयोजन में दीप प्रज्वलन हेतु देश के जाने माने प्रमुख शिक्षा विद एवं बड़े उद्योगपति तथा ख्याति प्राप्त राजनेता पूर्व मंत्री एवं पूर्व सांसद डीपी यादव जी मुख्य अतिथि की भूमिका अदा करने आ रहे हैं। कार्यक्रमों में श्री डी पी यादव के आने की सूचना से आश्रम में मौजूद भागवत कथा के आयोजन कर्ता, श्रोता तथा अन्य लोगों में भारी खुशी का माहौल बना हुआ है। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए किसानों के राष्ट्रीय नेता रंजीत कुमार उर्फ राजू आर्य ने एटा से आकर उदासीन आश्रम में अपने समर्थकों सहित कई दिन से डेरा डाल रखा है। और व्यवस्थाओं में सहयोग करने में जुटे हुए हैं।
सत्य सनातन वैदिक धर्म एवं श्रीमद् भागवत कथा और भारतीय सभ्यता तथा ऋषि, मुनि, साधु ,संत, महात्माओं की त्याग तपस्या के संबंध में अलार्म इंडिया न्यूज द्वारा पूछे जाने पर जानकारी देते हुए संत शिरोमणि स्वामी हितेश्वरानंद सरस्वती जी महाराज ने बताया है कि सत्य सनातन वैदिक धर्म केवल भारत में ही नहीं पूरे विश्व का कल्याणकारी धर्म है। पूजनीय संत सरस्वती महाराज जी ने बताया कि जगतगुरु उदासीन आश्रम हरिद्वार में आयोजित किया गया यह 52 वा महोत्सव है जो हरिद्वार के युवा संत एवं आश्रम के परम पूज्य 108 महंत स्वामी सुतीक्षण मुनी जी महाराज के सानिध्य में आयोजित किया गया है। तथा उन्होंने यह भी कहा कि आज का कार्यक्रम रुकमणी मंगल कार्यक्रम है जिसके दीप प्रज्वलन हेतु देश के प्रखर राजनेता एवं वरिष्ठ शिक्षा विद तथा प्रमुख उद्योगपति पूर्व सांसद एवं पूर्व मंत्री डी पी यादव जी पधार रहे हैं। आश्रम में आगमन पर डीपी यादव का साधु, संत, महात्मा तथा श्रोता व अन्य गणमान्य लोगों की ओर से भव्य स्वागत भी किया जाएगा।
श्रीमद् भागवत कथा के संबंध में उन्होंने आगे बताया कि भागवत कथा भगवान के श्री मुख से निकला हुआ शब्द है, जो मानव कल्याण के लिए प्रेरणादायक है। तथा मनुष्य को जीवन जीने की सलाह देता है। आज भी मनुष्य भागवत को ही भगवान मानते हैं। तथा श्रीमद् भागवत कथा के श्रवण से आम लोगों की सात पीडियों का उद्धार भी होता है। साथ ही साथ संपूर्ण विश्व के कल्याण का मार्ग भी श्रीमद् भागवत कथा से ही निकलता है।