संतकबीरनगर
बचपन के मित्र नित्यानंद यादव को सपा में जिला महासचिव बनाए जाने पर समाजसेवी डॉक्टर उदय प्रताप चतुर्वेदी ने किया स्वागत

लगातार पार्टी के प्रति कर्तव्य और निष्ठा के साथ जागरूक रहने वाले नित्यानंद यादव समाजवादी पार्टी के लिए मील का पत्थर होगे साबित – डॉ उदय प्रताप चतुर्वेदी
बचपन के मित्र को सपा में पद पाने के बाद समाजसेवी डॉ उदय प्रताप चतुर्वेदी ने मनाई खुशियां बांटी मिठाई कहा सपा में कर्मठ और जुझारू नेता को दिया है जिला महासचिव का पद पार्टी का निरंतर होगा विस्तार – डॉ उदय प्रताप चतुर्वेदी
संतकबीरनगर सपा के वरिष्ठ नेता नित्यानंद को जिला महासचिव बनाए जाने पर समाजसेवी उदय प्रताप चतुर्वेदी ने किया स्वागत
समाजवादी पार्टी के जिला कार्यकारिणी के गठन के दौरान सपा के वरिष्ठ नेता नित्यानंद यादव को पार्टी ने जिले में जिला जिला महासचिव बनाया है जिला जिला महासचिव बनाए जाने के बाद कार्यकर्ताओं मैं खुशी की लहर देखी गई है जिसको लेकर समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं जिला महासचिव नित्यानंद यादव का जिले के चर्चित समाजसेवी डॉक्टर उदय प्रसाद चतुर्वेदी ने जिला महासचिव बनाए जाने पर उनका जोरदार स्वागत किया
वहीं समाजसेवी उदय प्रताप चतुर्वेदी ने बताया कि नित्यानंद उनके बचपन के साथी हैं इनकी पार्टी ने इन्हें जो दायित्व सौंपा है वह पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ निभाए यही हमारी शुभकामना है
जहां पर वह अपने आप को अकेला महसूस करेंगे मैं चट्टान की भाति उनके साथ खड़ा रहूंगा।