
विद्यालयों में निरीक्षण में अव्यवस्थाएं मिलने पर बीएसए संजय सिंह ने दो प्रधानाध्यापकों से स्पष्टीकरण मांगा
एटा,ब्लॉक जैथरा क्षेत्र के विद्यालयों में निरीक्षण में अव्यवस्थाएं मिलने पर बीएसए संजय सिंह ने दो प्रधानाध्यापकों से स्पष्टीकरण मांगा है। एक बंद मिले स्कूल के पूरे स्टाफ और निरीक्षण में अनुपस्थित मिले शिक्षक-शिक्षकाओं का वेतन रोकने के निर्देश दिये हैं।
बुधवार को बीएसए ने कंपोजिट विद्यालय जैथरा का निरीक्षण किया। निरीक्षण में पाया कि कंपोजिट ग्रांट की धनराशि के व्यय का रजिस्टर नहीं बनाया गया है, जिस पर प्रधानाध्यापक को नोटिस दिया गया है। प्राथमिक विद्यालय मंगरेसर में मीनू के अनुसार एमडीएम न बनने पर प्रधानाध्यापकों को नोटिस जारी कर दो दिन में स्पष्टीकरण को निर्देश दिए हैं। निरीक्षण में बीएसए ने प्राथमिक विद्यालय नगला भूड बंद मिला। बंद विद्यालय के पूरे स्टाफ का अग्रिम आदेशों तक वेतन रोकने के निर्देश दिये हैं। साथ ही दो दिन में स्पष्टीकरण देने को निर्देशित किया गया है। उच्च प्राथमिक विद्यालय खिरियानगर शाह के निरीक्षण में स्टाफ उपस्थित मिला। स्कूल का शैक्षिक वातावरण अच्छा और कायाकल्प ऑपरेशन कार्य पूर्ण मिले। प्राथमिक विद्यालय खिरिया नगरशाह में निरीक्षण के समय दो शिक्षक उपस्थित मिले। शिक्षामित्र वीनू और सुमन अनुपस्थित मिली। बीएसए ने दोनों का मानदेय काटने के निर्देश दिये हैं। विद्यालय में नामांकित 85 के सापेक्ष 56 बच्चे उपस्थित मिले। स्कूल का शैक्षिक वातावरण अच्छा मिला।