आयुष्मान योजना में पंजीकृत श्रमिकों के शत-प्रतिशत आयुष्मान कार्ड बनाए जाएं

आयुष्मान योजना में पंजीकृत श्रमिकों के शत-प्रतिशत आयुष्मान कार्ड बनाए जाएं

एटा – बुधवार को कलक्ट्रेट सभागार में शासन के नवीन प्राथमिकता बिन्दुओं की समीक्षा बैठक हुई। डीएम ने निर्देश दिए कि प्रधानमंत्री आयुष्मान योजना में पंजीकृत श्रमिकों के शत-प्रतिशत आयुष्मान कार्ड बनाए जाएं। अन्त्योदय कार्ड धारकों के शतप्रतिशत कार्ड मई माह में बनाए जाएं।

डीएम ने कहा कि स्वास्थ्य सेवाएं सुचारू रखने के लिए समय से टीकाकरण सत्रों का संचालन किया जाए। सभी चिकित्सक, स्वास्थ्यकर्मी समय से अस्पताल, स्वास्थ्य केन्द्र पर उपस्थित हों। श्रम विभाग अधिक से अधिक श्रमिकों का पंजीकरण कराया जाए। खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा न्यायालय, एडीएम कोर्ट में लंबित केसों के निस्तारण में तेजी लाई जाए। विभागीय अधिकारी अपने विभाग से संबंधित योजनाओं की जानकारी जन-जन तक पहुंचाएं। पारदर्शी तरीके से योजना का लाभ वंचितों, गरीबों को मिल सके। पीएम किसान सम्मान निधि योजना के हित निर्धारित किए गए रोस्टर की जानकारी ग्रामीण क्षेत्र में पहुंचाई जाए। साथ ही विभागीय अधिकारियों को भी सूचित करें। डीएम ने बैठक में ग्रामीण आवास योजना, मनरेगा, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, राष्ट्रीय ग्रामीण पेयजल मिशन, कन्या सुमंगला योजना, पोषण अभियान, बेसिक शिक्षा विभाग ऑपरेशन कायाकल्प, जल जीवन मिशन, मत्स्य पालन, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, पेंशन योजना, शादी अनुदान योजना आदि की समीक्षा करते हुए उपस्थित अधिकारियों को निर्देश दिए। डीएफओ सौरीष सहाय, सीएमओ डा. यूके त्रिपाठी, पीडी निर्मल द्विवेदी, डीएसटीओ प्रदीप कुमार आदि मौजूद थे।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks