लूट की सूचना पर भागती हुई पहुंची पुलिस, मौके पर जो मिला उसे देख पकड़ लिया माथा

Etah News: दिनदहाड़े एक लाख लूट की सूचना पर भागती हुई पहुंची पुलिस, मौके पर जो मिला उसे देख पकड़ लिया माथा

एटा में बुधवार को एक युवक ने पुलिस को फोन किया। बताया कि उसके साथ एक लाख रुपये की लूट हो गई है। दिनदहाड़े लूट की खबर सुनकर पुलिस के होश उड़ गए। वह भागती हुई मौके पर पहुंची। मौक पर पहुंचकर फोन करने वाले युवक को ढूंढा और जानकारी ली तो जो पता चला उसके बाद पुलिस माथे पर हाथ रखकर वहीं बैठ गई।   
मामला कोतवाली देहात क्षेत्र के कासगंज रोड स्थित फ्लाई ओवर के पास का है। थानाध्यक्ष अजब सिंह ने बताया कि बुधवार की शाम करीब चार बजे निधौली कलां थाना क्षेत्र के रामपुर गांव निवासी विनय कुमार की पत्नी ने उसकी पिटाई कर दी। इस पर विनय ने एक लाख रुपये की लूट होने की झूठी सूचना पुलिस को दे दी। 
पत्नी ने भाइयों के साथ मिलकर पीटा
पुलिस पहुंची तो पूछताछ में सामने आया कि युवक का पत्नी खुशबू पुत्री सुनील कुमार निवासी मिरहची से तलाक का मामला अदालत में विचाराधीन है। बृहस्पतिवार को महिला अपने भाई व अन्य परिजन के साथ कहीं से लौट रही थी। तभी उनको विनय मिल गया। उसे रोककर पिटाई कर दी गई।
लूट की गलत सूचना दी गई
पुलिस को जल्दी मौके पर बुलाने के लिए विनय ने झूठी सूचना दी। बाद में युवक को हिदायत देकर घर जाने दिया। इससे पहले लूट की सूचना मिलने पर पूरे जिला की पुलिस को अलर्ट करना पड़ा। एएसपी धनंजय सिंह कुशवाहा ने बताया कि पूछताछ में सामने आया है कि लूट की गलत सूचना दी गई। युवक को ऐसी हरकत भविष्य में न करने की हिदायत दी गई है।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks