कासगंज और एटा के नवनिर्वाचित चेयरमैन होगे सम्मानित

कासगंज और एटा के नवनिर्वाचित चेयरमैन होगे सम्मानित*

रजत जयंती 22मई को धूमधाम से करेगा आयोजित
कासगंज ! कासगंज जिला सर्राफा एसोसिएशन की बैठक होटल जेडी मराठा पर जिला सर्राफा एसोसिएशन के *संरक्षक हीरेन्द्र माहेश्वरी (पंचो वालो)* की अध्यक्षता मे सम्पन्न हुई। बैठक को सम्बोधित करते हुए जिला संयोजक योगेश चंद्र गौड जिला अध्यक्ष अनुरुद्ध पल्तानी ने संयुक्त रुप से सदन को बताया कि संगठन को आज से पच्चीस वषे पूर्व रामबाबू माहेश्वरी की अध्यक्षता मे स्थापित किया गया था,आज वही संगठन बट बॄक्ष का रुप थारण कर चुका है,संगठन अपनी रजत जयंती बडी धूम धाम के साथ 22मई को गंगा देवी भवन मे आयोजित करने जा रहा है। जिला महामंत्री दीपक गुप्ता सर्राफ जिला संसदीय महामंत्री विपुल गर्ग ने कार्यक्रम की रूपरेखा की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि रजत जंयती कार्यक्रम 22मई को सांय6:00बजे से प्रारंभ होगा,कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सासंद हरनाथ सिह, अध्यक्षता रजनीकांत माहेश्वरी विधायक विधान परिषद वही अति विशिष्ट अतिथि के रूप मे विधायक सदर देवेन्द्र सिह राजपूत व विपिन वर्मा बिधायक सदर एटा होगे, वही विशिष्ट अतिथि के रुप मे भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष बॄज बहादुर भारद्वाज, उप्र सर्राफा एसोसिएशन के प्रान्तीय महामंत्री अजय गगे,भाजपा जिलाध्यक्ष कासगंज के पी सिह, भाजपा जिलाध्यक्ष संदीप जैन होगे वही कासगंज व एटा जनपद के नवनिर्वाचित नगर पालिकाध्यक्ष, नगर पंचायत अध्यक्ष्यो का स्वागत सम्मान व अभिनन्दन किया जायेगा, जिला बरिष्ठ उपाध्यक्ष राजकुमार जाखेटिया, उपाध्यक्ष मोहित अग्रवाल गुंजन,जिला प्रभारी प्रदीप गुप्ता सर्राफ ने कहा कि रजत जयंती कार्यक्रम मे सांस्कृतिक कार्यक्रम हेतु बृज के कलाकार आमंत्रित किए गए है, बैठक की अध्यक्षता कर रहे संरक्षक हीरेन्द् माहेश्वरी ने कहा कि युवा ही संगठन की रीढ है ,सभी साथी एकजुटता का परिचय देते हुए कार्यक्रम को नई ऊंचाईयो के सोपानो तक पहुंचाये , कार्यक्रम मे बेदान्त माहेश्वरी,हीरेन्द्र माहेश्वरी सुनील अग्रवाल, रोहतास, पंकज गुप्ता, विवेक वर्मा, विनय वर्मा,सत्यभान मराठा को सम्मानित कर फुल माला पहनाकर अभिनन्दन किया। बैठक मे राहुल बिडला,राजीव माहेश्वरी,बिबेक बर्मा, अतीक अहमद,सुरेंद्र माहेश्वरी,मुकेश वर्मा, राजीव केला,नवीन वर्मा, बसन्त चाडक, विपुल माहेश्वरी,कमल माहेश्वरी आशीष केला,अनुज माहेश्वरी शशांक माहेश्वरी,सीटू कावरा, सत्यम गहलोत, उत्कर्ष गगे,प्रवीण वर्मा, अतुल चौहान शिवम गुप्ता, बिनय बर्मा ललित बिडला,ग्रीस पान्यबाल, रानू माहेश्वरी,विनोद सारस्वत विसाल सारस्वत,अतुल चौहान सहित बडी संख्या मे सराफा व्यापारी उपस्थित थे। संचालन जिला महामंत्री दीपक गुप्ता सर्राफ ने किया।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks