
एटा- थाना सकीट पुलिस को मिली सफलता, हत्या की घटना में वाँछित चल रहे दो अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री उदय शंकर सिंह के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक एटा श्री धनंजय सिंह कुशवाहा के निकट पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी सकीट श्री संगम लाल मिश्रा के नेतृत्व में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना सकीट पुलिस द्वारा थाना सकीट पर पंजीकृत मुअस0- 87/2023 धारा 147, 148, 149, 302 भादवि0 की घटना में वांछित चल रहे अभियुक्तों उम्मीद पुत्र मुफीद निवासी मौहल्ला काजी कस्बा व थाना सकीट जिला एटा व राजा पुत्र हारुन उर्फ परदेसी निवासी मौहल्ला काजी कस्बा व थाना सकीट जिला एटा को दिनांक 18.05.2023 को आसपुर तिराहा से प्रात: करीब 08.10 बजे गिरफ्तार किया गया है, गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्तगण का नामपताः-
- उम्मीद पुत्र मुफीद निवासी मौहल्ला काजी कस्बा व थाना सकीट जिला एटा उम्र करीब 19वर्ष ।
- राजा पुत्र हारुन उर्फ परदेसी निवासी मौहल्ला काजी कस्बा व थाना सकीट जिला एटा उम्र करीब 22 वर्ष
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम:-
- थानाध्यक्ष अनुज चौहान
- का0 सचिन चौधरी
- का0 बिजेन्द्र सिंह।