
एटा, 18 मई।विश्व हिन्दू परिषद एटा विभाग के विभागाध्यक्ष अरविन्द सिंह चौहान ने बताया कि विश्व हिन्दू परिषद, ब्रज प्रांत दुर्गा वाहिनी शौर्य प्रशिक्षण वर्ग 2023 का आयोजन राव महेंद्र पाल सिंह सरस्वती शिशु मंदिर बिलराम गेट कासगंज में 21 मई 2023 से 29 मई 2023 तक किया जा रहा है।जिसमें दुर्गा वाहिनी हिन्दू समाज की बहनों को सशक्त एवं संस्कारित करने के लिए संकल्पित है। हिन्दू युवतियों का शारीरिक मानसिक एवं शैक्षिक विकास हेतु पिछले कई वर्षों से शौर्य प्रशिक्षण वर्ग का आयोजन होता आया है शौर्य प्रशिक्षण वर्ग एक शौर्य साधना है आज्ञा पालन और अनुशासन ही इसका आधार है।
श्री चौहान ने कहा कि मेरा सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं तथा हिन्दू भाईयों से भी अनुरोध है कि अपने-अपने क्षेत्रों में बहनों को ज्यादा से ज्यादा दुर्गा वाहिनी का प्रशिक्षण वर्ग कराएं इस वर्ग में 14 से 35 वर्ष की बहने जा सकेंगी। प्रशिक्षण से मानसिक शारीरिक व बौद्धिक विकास होगा जिससे हमारी हिन्दू बहिनें सशक्त बनेगी तथा हिन्दू समाज भी सशक्त बनेगा।