
एटा- शासन की मंशानुरूप माल निस्तारण हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना जैथरा पुलिस द्वारा किया गया माल मुकदमती वाहनों का निस्तारण। शासन की मंशानुरूप माल निस्तारण हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री उदय शंकर सिंह के कुशल निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक श्री धनंजय सिंह कुशवाहा एव अपर पुलिस अधीक्षक (अपराध) श्री विनोद कुमार पाण्डेय के निकट पर्यवेक्षण में आज दिनांक 17.05.2023 को थाना जैथरा एटा पर क्षेत्राधिकारी अलीगंज श्री सुधांशू शेखर एंवम तहसीलदार अलीगंज श्री राकेश कुमार व प्रभारी निरीक्षक थाना जैथरा के नेतृत्व में *कुल 05 वाहनो (1 मोटरसाईकिल,02 थ्री व्हीलर ,01 कार, 01 छोटा हाथी)* की नीलामी करायी गयी । वाहनो को नीलामी के दौरान 77100/= रुपये (77 हजार 100 रुपए मात्र) में बालाजी स्पेयर्स के मालिक श्री राहुल गुप्ता पुत्र श्री सुनील कुमार जैथरा एटा ने सर्वोच्य बोली लगाकर वाहनो को खरीद लिया गया है । नीलामी की समस्त प्रक्रिया की वीडियोग्राफी व फोटोग्राफी भी करवाई गई। नीलामी से प्राप्त धन को नियमानुसार राजकोष में जमा कराया जायेगा ।