डीएम ने शासन को भेजी सीएमओ के विरुद्ध रिपोर्ट,

डीएम ने शासन को भेजी सीएमओ के विरुद्ध रिपोर्ट, रिपोर्ट योगेश मुदगल

कासगंज, । जनपद में स्वास्थ्य सेवाओं की लचर स्थिति व बच्चों में फैलते खसरा रोग से बच्चों की मौत के मामले के प्रशासन ने गंभीरता से लिया है। प्रशासन की ओर से लगातार सीएमओ से इस मामले में रिपोर्ट मांगी गई। उनकी ओर से उपलब्ध नहीं कराये जाने के मामले में डीएम ने नाराजगी जताई। डीएम ने स्वास्थ्य विभाग के बिगड़े ढर्रे को लेकर सीएमओ के खिलाफ रिपोर्ट शासन मे भेजी है। जिसमें स्वास्थ्य विभाग के भीतर चौंकाने वाले लापरवाही के मामले शामिल हैं। पता चला है कि, जनपद में दो चिकित्सक काफी समय से अनुपस्थित चल रहे हैं, इसके बाद भी उनके वेतन भुगतान तक कर दिये गये।

डीएम हर्षिता माथुर द्वारा समय-समय पर स्वास्थ्य विभाग की योजनाओं की समीक्षा की गई। इसमें उनके द्वारा स्वास्थ्य योजनाओं का लाभ पात्र लोगों को दिये जाने के दिशा निर्देश दिये गये। इसके बाद भी सीएमओ अवध किशोर प्रसाद द्वारा इनका पालन नहीं कराया जा रहा है। यहां तक कि बच्चों में होने वाला खसरा समेत टीकाकरण में भी लापरवाही किये जाने का मामला डीएम के सामने आाया। जिससे खसरा रोग फैला और टीकाकरण आधा अधूरा होने से बच्चे बीमार हो रहे हैं। डीएम ने समीक्षाओं में आष्युमान कार्ड पात्रों के बनवाने व इसका लाभ पात्र लोगों को दिलाने के निर्देश दिये गये। जिनका पालन स्वास्थ्य विभाग द्वारा नहीं किया गया।

चौंकाने वाला मामला यह भी है कि, गंजडुंडवारा सीएचसी और ढोलना स्वास्थ्य केंद्र से एक-एक चिकित्सक काफी समय से अनुपस्थित चल रहे हैं। जिन्हें लेकर विभागीय की ओर से कोई कार्यवाही नहीं की गई। जबकि एक चिकित्सक का अनुपस्थित रहने पर भी वेतन का भुगतान किये जाने का मामला डीएम के संज्ञान में आ गया है। डीएम की ओर से सीएमओ के खिलाफ रिपोर्ट भेजे जाने के बाद विभाग में हड़कंप मचा हुआ है।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks