ग्राम विकास सचिव घूसखोरी में सस्पेंड, रिपोर्ट योगेश मुदगल

कासगंज,। सरकारी काम में अवैध वसूली करने के मामले में एक ग्राम विकास अधिकारी का वीडियो सोशल नेटवर्क पर वायरल हो गया। इसके बाद मामला अधिकारियों के संज्ञान में आया। इस मामले में जांच कराते हुए ग्राम विकास अधिकारी को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया है। इस मामले में अब विस्तृत विभाग जांच शुरू कर दी गई है।
अमांपुर ब्लॉक में प्रतापपुर तैनात ग्राम विकास अधिकारी नीता रानी के बारे में विकास कार्यों के भुगतान के मामले में प्रधान व लोगों से अवैध वसूली किये जाने की बातचीत कैमरे में रिकार्ड कर ली गई। बातचीत का वीडियो किसी ने सोशल नेटवर्क पर वायरल कर दिया।
इसके बाद वीडियो मोबाइलों पर वायरल होता हुआ आला अधिकारियों तक पहुंच गया। जिस पर मुख्य विकास अधिकारी सचिन ने तत्काल जांच कर कार्यवाही करने के लिए जिला विकास अधिकारी संजय कुमार को निर्देश दिये। इस मामले में जांच रिपोर्ट मुख्य विकास अधिकारी को सौंप दी गई। इसके बाद जिला विकास अधिकारी संजय कुमार ने तत्काल ग्राम विकास अधिकारी को सस्पेंड करने के आदेश जारी कर दिये गये। कार्यवाही के बाद ग्राम पंचायत और ब्लॉक में यह मामला मंगलवार को दिन भर चर्चा का विषय बना रहा।
सोशल नेटवर्क पर एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसकी जांच जिला विकास अधिकारी से कराई गई। जांच रिपोर्ट में ग्राम विकास अधिकारी नीता रानी रुपये लेनदेन की बात कर रही हैं, जांच रिपोर्ट के बाद उन्हें सस्पेंड कर दिया गया है।
-सचिन, सीडीओ