
सनातन संस्कृति के लिए डॉ सचिन सनातनी को बेल्जियम में मिलेगा सम्मान।
आप सभी को सूचित करते हुए अपार हर्ष की अनुभूति हो रही है कि काशी के गौरव डॉ सचिन सनातनी को ब्रसेल्स बेल्जियम में दिनांक 20 मई 2023 को गोस्सित होटल के सभागार में इनका नाम सम्मान देने के लिए चयन किया गया है। सनातन संस्कृति की विरासत को प्रचार प्रसार करने व उन्हे दृढ़ता से बनाए रखने हेतु इनका नाम सम्मान के लिए चयन किया गया यह सम्मान बेल्जियम में मिलेगा। सनातन संस्कृति के ध्वज वाहक रहे डॉ सचिन मिश्रा अनवरत धार्मिक आयोजन व अनुष्ठान करते आ रहे है और अभी वर्तमान में भी करते रहते है। काशी वासियों के लिए यह अत्यंत हर्ष का विषय बना हुआ है। यह सुनते ही उनके संबंधियों व आम जनता में खुशी की लहर दौड़ रही है।
विदेशी सरजमीं पर काशी के लिए यह सम्मान अत्यंत हर्ष का विषय है।