
निकाय चुनाव में हमारे प्रत्याशियों ने अच्छा प्रदर्शन कर हमारी पार्टी को मजबूत बनाया है : राजू आर्य
एटा।नगर निकाय चुनाव में जनपद एटा की सभी नगर पालिका परिषद एवं नगर पंचायतों में अधिकांश स्थानों से भाजपा प्रत्याशियों की जीत पर हर्ष व्यक्त करते हुए अपना दल एस के जिला प्रभारी रंजीत कुमार उर्फ राजू आर्य ने सभी को बधाईयां देते हुए कहा है कि वर्तमान में प्रदेश के मुख्यमंत्री माननीय योगी आदित्यनाथ सरकार के जनहित कार्यों की वजह से आम जनमानस खुशहाल जीवन व्यतीत कर रहा है। और सरकार के द्वारा किए जा रहे इन्हीं कार्यों के प्रतिफल नगर निकाय चुनावों में भाजपा गठबंधन एवं मोदी, योगी लहर देखने को मिली है, जो आगामी 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव के लिए शुभ संकेत है।
अपना दल एस के जिला प्रभारी राजू आर्य ने नगर पालिका परिषद एटा से श्रीमती सुधा गुप्ता एवं नगरपालिका अलीगंज से भाजपा प्रत्याशी श्रीमती सुनीता गुप्ता सहित अन्य सभी विजय महिला पुरुष भाजपा के प्रत्याशियों को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।और इस जीत के लिए उन्होंने मतदाताओं का आभार व्यक्त करते हुए उन्हें भी बधाई दी है। तथा विजई प्रत्याशियों द्वारा चुनाव के दौरान जनता से किए गए वायदे पूरे किए जाने का भरोसा भी दिलाया है।
यह भी बताते चलें कि राजू आर्य उत्तर प्रदेश सरकार में सहयोगी अपना दल एसके जिला प्रभारी है। और उन्होंने गठबंधन के नाते अपनी पार्टी अपना दल एस के केंद्रीय नेतृत्व द्वारा जारी दिशानिर्देशों के अंतर्गत भाजपा प्रत्याशियों को जिताने के लिए प्रचार प्रसार में अहम रोल अदा भी किया है।