आधी आबादी ने नगर की सरकार बनाई

आधी आबादी ने नगर की सरकार बनाई, रिपोर्ट योगेश मुदगल

एटा, । जनपद के दस निकाय क्षेत्रों में से आठ पर आधी आबादी ने नगर की सरकार बनाई है। महिला प्रत्याशियों को विजयी बनाने में जिले की सवा लाख महिला वोटरों ने बढ़-चढ़कर मतदान किया है। जीतने के बाद कृषि उत्पादन मंडी समिति से महिलाओं ने जीत का जश्न मनाया।

नगर पालिका परिषद एटा में भारतीय जनता पार्टी की सुधा गुप्ता, नगर पालिका परिषद अलीगंज में भाजपा की सुनीता गुप्ता, नगर पालिका परिषद मारहरा में समाजवादी पार्टी की शशीप्रभा, जलेसर नगर पालिका परिषद से निर्दलीय गौरी देवी ने अध्यक्ष पद पर जीत दर्ज की है। इसके अलावा नवगठित नगर पंचायत मिरहची में लक्ष्मी उपाध्याय, नगर पंचायत निधौलीकलां में शिखा गुप्ता, नगर पंचायत सकीट में बसपा की मानवी यादव, नगर पंचायत राजा का रामपुर में निर्दलीय सुनीता अध्यक्ष पद पर विजयी हुई हैं।

महिलाओं की जीत में सवा लाख वोटरों की भागेदारी जिले के दस में से आठ निकायों में महिला प्रत्याशियों को विजेता बनाने में जिले की 1,18,170 महिला मतदाताओं की अहम भूमिका रही है। एटा सदर तहसील क्षेत्र के निकाय क्षेत्र नगर पालिका परिषद मारहरा में अध्यक्ष, सदस्य पद के लिए 10,208, नगर पालिका परिषद एटा में 52,219, नगर पंचायत सकीट में 2,972, नगर पंचायत निधौलीकलां 3,566, नगर पंचायत मिरहची में 7461 में महिला मतदाता है। जलेसर तहसील क्षेत्र में नगर पालिका जलेसर में 15,604, नगर पंचायत अवागढ़ में 4,512 एवं अलीगंज तहसील क्षेत्र में नगर पालिका परिषद अलीगंज में 12,225, नगर पंचायत राजा का रामपुर में 4,943, नगर पंचायत जैँथरा में 4,742 महिला मतदाता हैं, जिसमें से 56.72 प्रतिशत मतदाताओं ने मतदान किया है।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks