सहकारी बैंक के अध्यक्ष का कार्यकाल पूरा, बनाई समिति,

सहकारी बैंक के अध्यक्ष का कार्यकाल पूरा, बनाई समिति, रिपोर्ट योगेश मुदगल

एटा – जिला सहकारी बैंक लिमिटेड के अतंरिम प्रबन्ध समिति के अध्यक्ष पद का कार्यभार ग्रहण कर लिया है। प्रबन्ध समिति के सदस्यों मुख्य विकास अधिकारी एवं सहायक आयुक्त एवं सहायक निबन्धक, सहकारिता, जनपद एटा के साथ बैंक कार्यालय का भ्रमण किया गया।

डीएम ने इस दौरान बैंक कार्यालय में अधिकारियों के साथ बैठक कर बैंक की वित्तीय स्थिति एवं अन्य कार्यों की समीक्षा की। डीएम ने समीक्षा के उपरान्त बैंक अधिकारियों को निर्देशित किया कि शासन की मंशानुसार सभी को कार्य करना। जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह का कार्यकाल दिनांक 10 मई को समाप्त होने के बाद डीएम ने अंतरिम प्रबन्ध समिति के अध्यक्ष के रूप में कार्यभार संभाला है। एआर कॉपरेटिव महावीर सिंह सहित अन्य अधिकारीगण, कर्मचारीगण आदि उपस्थित रहे।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks