अलीगंज में बवाल और मिरहची में थाने का घेराव, रिपोर्ट योगेश मुदगल

एटा,मतदान का समय निकलने के बाद अलीगंज में पथराव हो गया। करीब 20 मिनट तक हुए पथराव से दहशत फैल गई। दोनों ओर से हुई पथराव के बीच पुलिस और प्रशासन की गाड़ियां निकलती रही। देरशाम तक इस मामले में कोई मुकदमा दर्ज नहीं हो सका है। पुलिस वीडियो के आधार पर जांच कर कार्रवाई किए जाने की बात कह रही है। दूसरी ओर मिरहची थाना में मारहरा विधायक अपने समर्थकों के साथ धरने पर बैठ गए। प्रलिस पर आरोप लगाया है।
अलीगंज में शाम करीब छह बजे आंबेडकर पार्क पर मतदान कर लोग जा रहे थे। इसी समय कुछ लोग मतदान केंद्र की ओर जा रहे थे। दूसरे पक्ष के लोगों ने समझा कि यह लोग बूथ पर कब्जा करने के लिए जा रहे थे। दूसरे पक्ष के लोग भी बूथ की ओर आगे बढ़ने लगे। देखते ही देखते दोनों पक्षों में पथराव शुरू हो गया। लोगों में भगदड़ मच गई। गनीमत रही कि बाजार होने की वजह से लोगों को दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ा। पत्थरबाजी कर लोगों ने अधिकारियों परेशान कर दिया। पुलिस का दावा है कि यह पत्थरबाजी कुछ ही देर तक हुआ था। जानकारी मिलने पर पांच मिनट में पुलिस फोर्स पहुंच गया। पुलिस के पहुंचने से पहले पथराव करने वाली भीड़ भाग गई। पुलिस अब वीडियो देखकर पत्थराबाजों को चिहिंत कर रही है। देरशाम तक मुकदमा दर्ज नहीं हो सका है।
भाजपा प्रत्याशी के समर्थकों के साथ मारपीट, पुलिस पर अभद्रता का आरोप मिरहची। पुलिस और निर्दलीय प्रत्याशी के समर्थकों पर कार्रवाई किए जाने की मांग पर मारहरा विधायक थाना पर पहुंच गए। दो ब्लॉक प्रमुख सहित तमाम लोग थाना में ही बैठ गए। मतदान के बाद थाना में विधायक संग भीड़ आने की जानकारी मिलने पर एडीएम प्रशासन और एएसपी पहुंच गए। करीब एक घंटे से दोनों ओर से वार्ता चल रही है। भीड़ थाना से देरशाम तक हटी नहीं है।
थाना मिरहची क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी के समर्थक बढ़ोली प्रधान और ब्लॉक प्रमुख मारहरा रवि वर्मा जा रहे थे। आरोप है कि इसी समय निर्दलीय प्रत्याशी के समर्थकों ने अभद्रता कर दी। विरोध करने पर फायरिंग कर दी। लोग बाल-बॉल बच गए। इस मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस ने पीडितों की सुनने के बजाए उल्टा इन्हीं लोगों के साथ अभद्रता कर दी। यह जानकारी विधायक सहित क्षेत्र के अन्य लोगों को मिली तो भीड़ थाना पर पहुंच गई। थाना पर पहुंचे लोग मुकदमा दर्ज कराने की मांग कर रहे थे। एडीएम प्रशासन आलोक कुमार और एएसपी धनजंय कुशवाह थाना में पहुंच गए। विधायक सहित अन्य लोगों को कार्रवाई करने का आश्वास दे रहे है। भीड़ मुकदमा दर्ज कराने की जिद पर अडी हुई है।
गुरुवार को थाने के बाहर लगी भीड़ को समझाते पुलिस अधिकारी। ● हिन्दुस्तान
मिरहची के भाजपा प्रत्याशी के समर्थक मतदान के कार्य में जुटे थे। इसी समय मिरहची नगर पंचायत के निर्दलीय प्रत्याशी के लोगों ने मारपीट और फायरिंग कर दी। इसमें ब्लॉक प्रमुख और कुछ लोग बच गए। सूचना देने पर पुलिस ने उल्टे इन्हीं लोगों के साथ अभद्रता कर दी। कोई कार्रवाई नहीं की।
वीरेंद्र वर्मा, विधायक मारहरा
अलीगंज में पथराव के मामले में जांच की जा रही है। किसी के चोट नहीं लगी है। पथराव करने वालों की निशानदेही की जा रही है। आधार कार्ड बनाने के मामले में भी कार्रवाई की जाएगी। सामान मिला है वह बसपा प्रत्याशी की जगह बताई जा रही है। मिरहची में जो सूचना मिली है उस मामले में जांच कर कठोर कार्रवाई की जाएगी।
उदयशंकर सिंह, एसएसपी एटा