मतदान को लेकर भाजपा नेता के घर पर पथराव, रिपोर्ट योगेश मुदगल

एटा,जलेसर, । पालिका परिषद चुनावों के दौरान मोहल्ला पंसारियान एवं चिंताहरण के वार्ड नंबर 24 पर प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं। प्रत्याशियों में मतदान के दौरान सुबह टकराव की स्थिति बन गई। वहीं देर शाम भाजपा नेता मनोज बजरंगी जब मतदान करने आए तो सभासद पद के विरोधी पक्ष चुनावी एजेंट ने उनका विरोध किया। इसी दौरान दोनों पक्षों में मारपीट की नौबत आ गई। मौजूदा लोगों ने मामला शांत करा दिया गया था। बताया जा रहा है कि भाजपा नेता मतदान कर लौट गए थे। मतदान समाप्त होने पर भाजपा नेता एवं सराफ यूनियन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सोनू सराफ के आवास पर कुछ लोगों ने पथराव कर दिया। पुलिस ने मामला शांत कराया है।