शिव मंदिर सुनहरी नगर पर बड़ा कार्यक्रम किया गया

एटा,।विश्व हिन्दू परिषद एटा विभाग के विभागाध्यक्ष अरविन्द सिंह चौहान ने कहाँ कि कर्नाटक चुनाव में कांग्रेस सरकार ने अपने घोषणा पत्र में बजरंग दल को प्रतिबंध करने तथा बजरंग दल को पीएफआई संगठन बताने का जो दुस्साहस किया है उसको लेकर पूरे देश में हनुमान चालीसा पाठ का कार्यक्रम 9 मई का प्रस्तावित था जिसको लेकर विश्व हिन्दू परिषद व बजरंग दल के द्वारा शिव मंदिर सुनहरी नगर पर बड़ा कार्यक्रम किया गया। कार्यक्रम का संचालन अतुल भदोरिया द्वारा किया गया। जनपद के सभी प्रखंडों में कार्यक्रम किए गए।
श्री चौहान ने कहा कि बजरंग दल समाज हित मैं कार्य करता है तथा बजरंग दल की स्थापना 10 अक्टूबर 1984 को माननीय अशोक सिंघल जी के नेतृत्व में हुई थी तथा संपूर्ण भारतवर्ष में बजरंग दल राष्ट्र हित में काम करता है जव जव देश पर संकट आया तव तव बजरंग दल व विश्व हिन्दू परिषद सडकों पर दिखाई दिया ऐसे संगठन की तुलना पीएफआई आतंकवादी संगठन से की कांग्रेस ने इस बात का खामियाजा कांग्रेस सरकार को आगे चलकर भुगतना पड़ेगा। कांग्रेस सरकार को विश्व हिन्दू परिषद व बजरंग दल की ताकत का एहसास करा दिया जाएगा बोट की चोट देकर वैसे तो विश्व हिन्दू परिषद बजरंग दल किसी राजनीतिक पार्टी का संगठन नहीं है। लेकिन कांग्रेस के लिए विश्व हिन्दू परिषद व बजरंग दल आगामी सभी चुनावों में वोट की चोट देने का कार्य जरूर करेंगे।
कार्यक्रम में प्रांत सह मंत्री राकेश त्यागी जी, सुधाकर गुप्ता, राहुल गुप्ता, प्रभात कुलश्रेष्ठ, मुकेश राठौर,सुभाष पाल, अभिषेक भदोरिया,रिसव चौहान,सौरभ सोलंकी, बृजेश उपाध्याय, प्रेम देव शर्मा, रीना वर्मा,सौम्या शाक्य,साथ आदि उपस्थित थे।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks