वायरल फीवर पीड़ित 30 बच्चों में खसरा के लक्षण मिले, रिपोर्ट योगेश मुदगल

एटा,ब्लॉक जैथरा के गांव नगला डाडा में स्वास्थ्य टीम को वायरल फीवर पीड़ित 30 बच्चों में खसरा के लक्षण मिले। टीम ने संभावित खसरा रोगी बच्चों को उपचार देकर परिजनों से घर में सुरक्षित रखने को कहा है। पीएचसी जैथरा एमओआईसी डॉ.राहुल चतुर्वेदी की देखरेख में प्रतिदिन स्वास्थ्य टीम गांव में जांच एवं उपचार देने का काम कर रही है।
बुधवार को गांव नगला डाडा में पीएचसी जैथरा की स्वास्थ्य टीम बच्चों की जांच और उपचार देने पहुंची। टीम में डॉ. दुर्गेश, स्टाफ नर्स शोभा एवं ऑप्टोमिस्ट मेघसिंह शामिल रहे। टीम में शामिल चिकित्सक ने बताया कि पिछले पांच दिन में 30 बच्चे वायरल फीवर से पीड़ित मिले हैं, जिनके शरीर पर दाने जैसे दिखाई दे रहे है। उनमें खसरा के संभावित लक्षण दिखायी रहे है। मंगलवार को टीम ने गांव में संभावित खसरा रोगियों को जांच कर उपचार दिया है। उपचार लेने वाले बीमार बच्चों में 9 वर्ष की रूचि, 11 वर्ष का सुचित, 10 वर्ष की आशिकी, 8 वर्ष का गणेश, 11 वर्ष का उरवेश, तीन वर्षीय राखी और साक्षी शामिल है।
खसरा पीड़ित बच्ची की मृत्यु के बाद जा रही स्वास्थ्य टीम
एटा। ब्लॉक क्षेत्र के गांव नगला डाडा में शनिवार को खसरा पीडित बच्ची ईष्ठा की मृत्यु हो गई। उसके बाद से गांव में लगातार पीएचसी जैथरा की स्वास्थ्य टीम गांव में जा रही है। बताया जाता है कि मृत बच्ची को शुक्रवार को तेज बुधवार के साथ खसरा होना बताया गया, जिसकी शनिवार को मौत हो गई थी।