मतदान केंद्र में मोबाइल फोन ले जाने की अनुमति नही, रिपोर्ट योगेश मुदगल
एटा, । जिला निर्वाचन अधिकारी अंकित कुमार अग्रवाल ने कहा कि मतदान केन्द्र के अन्दर किसी भी व्यक्ति को किसी भी प्रकार का मोबाइल फोन तथा अन्य कोई वर्जित सामान ले जाने की अनुमति नही होगी। यदि कहीं पर कोई समस्या है तो कन्ट्रोलरूम नम्बर 05742234320, 234327, 233174 पर सम्पर्क स्थापित कर सकते हैं।

मतदाताओं से मधुर व्यवहार करें, अभद्रता न होने पाए डीएम ने कहा कि मतदान केन्द्र के अन्दर किसी भी अनाधिकृत व्यक्ति के प्रवेश की अनुमति नही होगी। मतदान प्रक्रिया को प्रभावित करने वाली किसी भी सूचना के सम्बंध में सम्बंधित थाना प्रभारी व उच्चाधिकारी को दूरभाष द्वारा तत्काल सूचित किया जाए। मतदाताओं से मधुर व्यवहार करें। मतदाताओं से किसी भी प्रकार की अभद्रता न होने पाए।
अंतिम समय तक डयूटी कटवाने को लगाते रहे जुगाड़ नगर निकाय चुनाव में मतदान कराने को बुधवार को मंडी समिति से पोलिंग पार्टियों की रवानगी हुई। मंडी समिति में पहुंचे चुनाव में लगे महिला-पुरुष कार्मिक अंतिम समय तक डयूटी कटवाने के लिए प्रयारत दिखाई दिए। इसके लिए परिसर में बने काउंटर पर बड़ी तादात में महिला-पुरुषों को आवेदन करते देखा गया। जहां पर प्रशासनिक अधिकारियों के साथ-साथ चिकित्साधिकारी भी मौजूद रहे। तरह-तरह के बहाने बनाने के बाद भी चुनाव कार्मिकों को डयूटी से राहत नहीं मिले और उनको बूथ पर मतदान को रवाना होना पड़ा।