गौरीगंज थाने में बवाल, सपा विधायक ने भाजपा प्रत्याशी के पति को पीटा,केस दर्ज

गौरीगंज थाने में बवाल, सपा विधायक ने भाजपा प्रत्याशी के पति को पीटा,केस दर्ज

अमेठी, संवाददाता। गौरीगंज नगर पालिका चुनाव का मैदान मतदान के एक दिन पहले हिंसक हो गया। भाजपा प्रत्याशी के पति को सपा समर्थकों ने घेर लिया। बचने के लिए वे गाड़ी लेकर कोतवाली भागे तो वहां मौजूद सपा विधायक और उनके समर्थकों ने उन्हें पीट डाला। पुलिस ने बीच बचाव कर प्रत्याशी को छुड़वाया।

भाजपा प्रत्याशी के पति की तहरीर पर सपा विधायक समेत उनके परिजनों व अन्य 12 लोगों पर केस दर्ज हुआ है। वहीं पुलिस ने भी एक केस दर्ज कराया है। भाजपा प्रत्याशी रश्मि सिंह के पति दीपक सिंह व उनके समर्थकों पर सपा समर्थकों को धमकाने, मारने पीटने का आरोप लगाते हुए गौरीगंज विधायक राकेश सिंह व उनके समर्थक उग्र हो गये। पुलिस की मौजूदगी में ही सपा समर्थकों ने दीपक सिंह हाथापाई की। वे कोतवाली भागे तो वहां विधायक व समर्थकों ने उनकी पिटाई कर दी।

घटना के बाद भाजपा जिलाध्यक्ष दुर्गेश त्रिपाठी, महामंत्री राकेश त्रिपाठी, पूर्व विधायक चंद्र प्रकाश मटियारी समेत कई नेता कोतवाली पहुंच गए।

कोतवाली के बाहर और अंदर मुझसे अभद्रता की तो मुझे हाथ उठाना पड़ा। मैने डीएम से मामले में मजिस्ट्रीयल की जांच की मांग की है।

-राकेश सिंह, सपा विधायक

मेरी पत्नी को जीतती देख विधायक बौखला गये हैं। उन्होंने मुझे पीटा। उनका असली चेहरा उजागर हो गया है। मतदान में जनता इसका जवाब देगी।

-दीपक, भाजपा प्रत्याशी के पति

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks