गोकशी की दो घटनाओं में संलिप्त दो शातिर गौ तस्कर पुलिस मुठभेड़ में घायल

गोकशी की दो घटनाओं में संलिप्त दो शातिर गौ तस्कर पुलिस मुठभेड़ में घायल, पिलुआ क्षेत्र में तीसरी घटना को देने वाले थे अंजाम

एटा ! आज मगंलवार की प्रात: थाना पिलुआ को गस्त करते समय सूचना मिली कि गौकशी की घटना करने हेतु सुन्ना नहर की पटरी पर ग्राम नगला गोकुल के पास कुछ व्यक्ति गोवंशो को इकठ्ठा कर रहे है। इसकी सूचना थाना मारहरा पुलिस तथा जिला नियत्रण कक्ष को एवं उच्चाधिकारियों को सूचित कर थाना पिलुआ पुलिस टीम बंथल पुल से करीब 800 मीटर आगे पहुँची तो मारहरा की तरफ से नहर की पटरी पर एक गाडी आती दिखाई दी , जैसे ही वह गाडी ग्राम गोकुलपुर के सामने पहुची तो जीप की रोशनी में झाड़ियों में से निकलकर दो लोग आते हुए दिखायी दिए जिन्हें टोकने पर उनके द्वारा पुलिस टीम के ऊपर फायरिंग शुरु कर दी गई ! जिसमें थाना पिलुआ में तैनात आरक्षी बलदेव बाएं हाथ में गोली लगने से घायल हो गए ! पुलिस टीम द्वारा की गयी जवाबी फायरिंग में अभियुक्त रिंकू सिंह जाटव पुत्र जयपाल सिंह निवासी रघुवीर एन्कलैव गाजियाबाद उम्र करीब 42 वर्ष के बांये पैर के पंजे तथा अभियुक्त संदीप तालाब पुत्र रविन्द्रसिंह निवासी रघुवीर एन्कलैव जनपद गाजियाबाद मूल निवासी बडी गौशाला रोड थाना कोतवाली शामली जनपद शामली उम्र करीब 30 वर्ष के बाये पैर में घुटने व टखने के बीच में गोली लगने से घायल हो गए। घायल आरक्षी तथा दोनों अभियुक्तों को उपचार हेतु जिला चिकित्सालय भिजवाया गया है। अभियुक्तों की जामातलाशी में दो मोबाइल, दो अवैध देशी तमंचा 315 बोर, दो खोखा कारतूस (नाल में फसें हुए 315 बोर), चार खोखा कारतूस 315 बोर (जमीन पर पडे हुए), 08 जिन्दा कारतूस 315 बोर, 10 रस्सी के टुकडे, 04 इंजेक्शन लगाने वाली सिरंज, 01 नशे की दवाई की कांच की शीशी व एक मो0सा0 व 1560 रुपये नकद मिले है, तथा मौके से बरामद चार गायों को गौशाला भिजवाया जा रहा है।
प्रारंभिक पूछताछ में अभियुक्तों द्वारा अपने अन्य साथियों के साथ जनपद में दिनांक 01/02.05.2023 को थाना कोतवाली देहात क्षेत्रांतर्गत ग्राम पवांस तथा दिनांक 02/03.05.2023 को थाना कोतवाली देहात क्षेत्रान्तर्गत ग्राम लखमीपुर में गौवंशों के कटान संबंधी दो घटनाओं को कारित किया जाना स्वीकार किया गया है। आज अभियुक्त गायों को इकट्ठा करने के पश्चात अपने साथी शाकिर निवासी नदरई थाना कोतवाली कासगंज, कासगंज को सूचना देने वाले थे, शाकिर अपने अन्य सहयोगियों के साथ गौवंशों का कटान करता। फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु टीम गठित कर सार्थक प्रयास किए जा रहे हैं।
प्रकरण में फील्ड यूनिट टीम द्वारा घटनास्थल से साक्ष्य संकलन की कार्यवाही करते हुए थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। मौके पर कानून एवं शांति व्यवस्था सामान्य है।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks