
न्यायालय के वारन्ट पर 06 बिजली चोरों को पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर भेजा जेल। मैनपुरी बिजली चोरी के केसों की सुनवाई पर न्यायधीश मीता सिंह द्वारा सख्त कार्रवाई करते हुए उन बिजली चोरों के खिलाफ बिना जमानती वारंट जारी किए थे जो न्यायालय में उपस्थित नहीं हो रहे थे जिस पर विभिन्न थाना से पुलिस द्वारा न्यायालय के आदेश पर सख्त कार्रवाई करते हुए लाखनसिंह ,जयपाल सिंह नगला धारा थाना करहल फिरोजशाह दिहुली ,अशोक कुमार थाना बरनाहल विकास गिहा कालोनी भोगांव व पृथ्वीराज , नरेशचंद्र थाना घिरोर को बिजली चोरी के आरोपी न्यायालय में उपस्थित नहीं हो रहे थे जिस पर न्यायधीश स्पेशल जज ईसी एक्ट मीता सिंह को विद्युत विभाग के अधिवक्ता देवेंद्र सिंह कटारिया द्वारा बताया गया था कि सभी विद्युत चोरी के आरोपी हैं उनके विरुद्ध संबंध की तमिल हो चुकी है उसके बावजूद भी न्यायालय में उपस्थित नहीं हो रहे हैं जिस पर सभी लोगों के विरुद्ध बना जमानती वारंट न्याय जी द्वारा जारी किए गए इस पर न्यायालय की कोर्ट मोहर्रिर शशि यादव बनाये गए बिना जमानती वारंट बना बनाकर विभिन्न थानों में भेजे गए जिस पुलिस ने शनिवार व रविवार को चलाये गए वारंटियों को गिरफ्तार करने की लिए न्यायालय के द्वारा जारी किए गए बिना जमानती वारंट पर सख्त कार्रवाई करते हुए सभी बिजली चोरी को आरोपियों को छुट्टी के दिन गिरफ्तार किया और न्यायालय में रविवार को 07 तारीख रविवार को रिमांड मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया जिस पर रिमांड मजिस्ट्रेट द्वारा सभी 06आरोपियों को बिजली चोरी में वांछित थे जिला कारागार मैनपुरी भेजा गया इसके अलावा रविवार को न्यायालय छुट्टी होने कारण खुला इन 06 आरोपियों के अलाव 27 बिजली चोरी के आरोपीयो ने न्यायालय में पुलिस की सख्ती से आत्मसमर्पण कर अपनी जमानतें कराई ।