नगरीय निकाय सामान्य निर्वाचन-2023
निकाय चुनाव हेतु प्रेक्षक महोदय से मिलने का समय निर्धारित

एटा, उप जिला निर्वाचन अधिकारी आयुष चौधरी ने सूचित किया है कि मा0 आयोग द्वारा नगरीय निकाय सामान्य निर्वाचन-2023 के दृष्टिगत जनपद एटा में द्वितीय चरण मंे मतदान/मतगणना को सकुशल सम्पन्न कराये जाने हेतु प्रेक्षक के रूप में नरेंद्र प्रसाद पाण्डेय आई0ए0एस0 विशेष सचिव सहकारिता विभाग (कृषि उत्पादन आयुक्त शाखा) उत्तर प्रदेश शासन को नियुक्त किया गया है, जो दिनांक 06 मई को एटा आ चुके हैं।
उन्होंने बताया कि प्रेक्षक महोदय दिनांक 13 मई 2023 मतगणना की समाप्ति तक लोक निर्माण विभाग के गेस्ट हाउस सूट संख्या 01 में रहेंगे। जिनका मोबाइल नंबर 8923701964 व लैंडलाइन नंबर 05742297254 है। निर्वाचन के संबंध में प्रेक्षक महोदय से जनप्रतिनिधि, प्रत्याशी, अभिकर्ता, जनसमान्य प्रत्येक दिवस प्रातः 10 बजे से 11 बजे तक मुलाकात कर सकते हैं।