धीरेंद्र शास्त्री लिखित माफी मांगे अन्यथा देशव्यापी विरोध प्रदर्शन होता रहेगा

धीरेंद्र शास्त्री लिखित माफी मांगे अन्यथा देशव्यापी विरोध प्रदर्शन होता रहेगा

वाराणसी के राम कटोरा स्थित कसेरा समाज के धर्मशाला चिंतामणि भाग में हैहय वंशीय कसेरा महासभा के सदस्यों द्वारा एक बैठक कर बताया गया कि बागेश्वर धाम के कथा वाचक महाराज धीरेंद्र शास्त्री के द्वारा श्री हैहय वंशीय सहस्त्रबाहु भगवान जी के विषय में जो गलत वक्तव्य दिया गया,जिससे पूरे देश भर के कसेरा समाज के साथी साथ वाराणसी के कसेरा समाज में भी काफी गुस्सा व रोष व्याप्त है , जिसको लेकर समाज सार्वजनिक रूप से धीरेंद्र शास्त्री के खिलाफ धरना प्रदर्शन व शासन प्रशासन को पत्रक एवं एफ आई आर कराने को प्रतिबद्ध हैं, सहस्त्र बाहु भगवान के विषय में पुराणों व रामायण में भी वर्णन आता है , कसेरा समाज की मांग है कि धीरेंद्र शास्त्री सार्वजनिक रूप से लिखित माफी मांगे अन्यथा उनके खिलाफ देशव्यापी विरोध प्रदर्शन होता रहेगा
उक्त अवसर पर अध्यक्ष रामनारायण जी, महामंत्री मनोज सिंह कसेरा, कोषाध्यक्ष केदारनाथ ,उपाध्यक्ष सत्यनारायण प्रसाद, अशोक कसेरा ,छेदीलाल ,गणेश प्रसाद, बुद्धू लाल अनिल कसेरा, कल्लू प्रसाद, राजेश कुमार ,लव कुमार, गुंजन कुमार, पप्पू जी, संतोष कसेरा ,शिवकुमार ,मुकेश कसेरा आदि उपस्थित रहे

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks