भाजपा प्रत्याशी ने पति संग किया जनसंपर्क

भाजपा प्रत्याशी ने पति संग किया जनसंपर्क
कासगंज। भाजपा की नगरपालिका परिषद कासगंज के अध्यक्ष पद की प्रत्याशी मीना माहेश्वरी के चुनाव प्रचार में जहां उनके समर्थक जुटे हुए हैं। भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने अपनी ताकत झोंक दी है। प्रत्याशी के साथ नेता और कार्यकर्ता भी भाजपा के चुनाव चिह्न कमल के फूल पर वोट देने की अपील कर रहे हैं। वहीं प्रत्याशी भी लोगों के बीच पहुंच रही हैं। प्रत्याशी मीना माहेश्वरी ने रविवार को वार्ड संख्या 16 और वार्ड 17 के सभासद प्रत्याशी अमित कुमार और मनोज कुमार के साथ वोट मांगे। प्रत्याशी मीना माहेश्वरी के पति राजेन्द्र बोहरे ने गल्ला मंडी समिति में पहुंचकर जनसंपर्क किया। प्रत्याशी मीना माहेश्वरी ने लोगों के बीच पहुंचकर उनसे तमाम वायदे भी किए। इस दौरान डा. बीडी राणा, डा. आदर्श मोहन राठी, रमेश साहू, कौशल साहू, महेंद्र सिंह राना, शरद गुप्ता, मनोज शर्मा, प्रमोद पाल, अंकुल प्रजापति, आशू जैन, अंचित विजय, सत्य प्रकाश माहौर, चिंकू पंडित, प्रशांत भारद्वाज, अंकित, राहुल, चाहित वार्ष्णेय, कविता परमार, गीता राना, दिव्य प्रताप सिंह, चिराग मूना , जिला मीडिया प्रभारी केके सक्सेना मौजूद रहे।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks