हिस्ट्रीसीट की कॉर्बन कॉपी मिली। जिसे वर्तमान एचएम ने लेने तय किया इंकार, रिपोर्ट योगेश मुदगल

एटा, । थाना से एक और एचएस का खाका गायब हो गया। हिस्ट्रीशीटर की मूल कॉपी नहीं मिली है। कार्बन कॉपी मिलने के बाद मामले में जांच बैठाई गई थी। एसएसपी के आदेश पर तत्कालीन एचएम पर थानाध्यक्ष ने रिपोर्ट दर्ज कराई है।
राजा का रामपुर थाना के थानाध्यक्ष संजयपाल सिंह ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि बसंत यादव निवासी गढ़िया लुहारी थाना राजा का रामपुर का एचएस का मूल खाका गायब है और कार्बन की प्रति ही मिली है। मामले की जांच सीओ अलीगंज को सौंपी गई थी। जांच रिपोर्ट के बाद एसएसपी के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। एसओ के अनुसार थाना राजा का रामपुर पर तत्कालीन एचएम नरेन्द्र सिंह तैनात थे जो वर्तमान में जिला फिरोजाबाद के थाना पचोखरा में तैनात है। आरोप है कि इन्होने ही एचएस का खाका गुम कर दिया है। इनके विरूद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
चार्ज देते समय खुला मामला, बैठी थी जांच
खाका 2016 से गायब होना बताया जा रहा है। तत्कालीन एचएम का करीब पांच से छह माह पहले ही ट्रान्सफर हुआ। दूसरे एचएम को चार्ज देते समय खाका की कॉर्बन कॉपी मिली। जिसे वर्तमान एचएम ने लेने से इंकार कर दिया और उच्चाधिकारियों को अवगत कराया, जिसके बाद मामले में जांच बैठी।