बजरंग दल पर प्रतिबंध लगाने की बात घोषणा पत्र में कही है, जो कि अत्यंत दुर्भाग्य वह

एटा,6मई।विश्व हिन्दू परिषद के विभागाध्यक्ष अरविन्द सिंह चौहान ने कहाँ कि कर्नाटक में कांग्रेस पार्टी ने अपने चुनावी घोषणा पत्र में बजरंग दल को PFI के साथ जोड़ने और कर्नाटक में सरकार बनने पर बजरंग दल पर प्रतिबंध लगाने की बात घोषणा पत्र में कही है, जो कि अत्यंत दुर्भाग्य वह और द्वेषपूर्ण है।कांग्रेस शासित राज्य राजस्थान, छत्तीसगढ़, हिमाचल प्रदेश तथा महाराष्ट्र में कुछ कॉंग्रेसी नेताओं ने एवं बिहार में अन्य जनता दल (यु) जैसे दल के नेता प्रतिबंध जैसे स्वर मिला रहे हैं, किन्तु राष्ट्रभक्त संगठन बजरंग दल पर लगे इन झूठे आरोपों का सर्वत्र विरोध भी हो रहा है बजरंग दल की छवि खराब करने वालों को समय आने पर वोट की चोट देकर हमेशा हमेशाे के लिए खत्म कर दिये जायेंगा क्योंकि हिन्दू समाज का बल बजरंग दल।
श्री चौहान ने कहा कि बजरंग दल अनुशासित संगठनात्मक स्वरुप के लिए जाना जाता है, अत: आगामी विरोध स्वरुप बजरंग दल दि. 9 मई -2023 मंगलवार को साप्ताहिक मिलन में “कुमति निवार सुमित के संगी ” सामूहिक श्री हनुमान चालीसा का पाठ पूरे जिले मे तथा प्रत्येक प्रखंडो में नगर कस्बा के मन्दिरों पर किया जायेगा। मेरा सभी कार्यकर्ताओं से निवेदन है कि हिन्दू समाज को साथ लेकर हनुमान चालीसा का पाठ किया जाए।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks