सरकारी शिक्षक ने अपनी मां के समर्थन में निकाली दर्जनों लोगों के साथ जनसंपर्क रैली

चुनावी ब्रेकिंग हाथरस

*सिथरौली में तैनात सरकारी शिक्षक ने अपनी मां के समर्थन में निकाली दर्जनों लोगों के साथ जनसंपर्क रैली।*

हाथरस जिले के हाथरस ब्लॉक के गांव सिथरौली में स्थित सरकारी प्राथमिक विद्यालय में तैनात शिक्षक देवेंद्र कुमार की माताजी मेंडू नगर पंचायत से चेयरमैन पद की प्रत्याशी है जिन्हें जिताने के लिए शिक्षक देवेंद्र के द्वारा अपने विद्यालय जाना छोड़ दिया गया है और और मां को जिताने के लिए दिन रात दर्जनों लोगों के साथ नगर पंचायत क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान और जनसंपर्क रैलि निकाली जा रही है, जबकि कोई भी बेसिक शिक्षा विभाग का शिक्षक किसी प्रकार की चुनावी रैली चुनावी जनसंपर्क अभियान में चुनावी सभा में शिरकत नहीं कर सकता है अब देखना यह होगा कि आखिर अधिकारी संज्ञान लेकर इस शिक्षक पर क्या कार्यवाही करते हैं।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks